India News (इंडिया न्यूज़), Lady Finger Side Effects: भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जो अधिकतर घरों में बनाई जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। भिंडी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसका सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद भी कुछ लोगों के लिए भिंडी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि कुछ बीमारियों में भिंडी का सेवन करने से मरीज की मौजूदा हालत और खराब हो सकती है। यहां जानें किन लोगों को भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी की समस्या
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आपको भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर किडनी और पित्ताशय की पथरी की समस्या होने पर भिंडी का सेवन करना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, भिंडी में ऑक्सालेट क्रिस्टल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसकी वजह से पथरी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
पेट फूलने की समस्या
अगर आप अक्सर गैस और पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत होती है, जिसकी वजह से पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से गैस की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं, बहुत ज़्यादा भिंडी खाने से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
सर्दी-खांसी में भिंडी न खाएं
अगर आप सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं, तो आपको भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे सर्दी-खांसी की समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा साइनस से पीड़ित लोगों को भी भिंडी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, वरना यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, तो आपको भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, ज़्यादातर लोग भिंडी को ज़्यादा तेल में पकाकर खाते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो भिंडी का सेवन न करें या इसे कम तेल और कम मसालों में पकाकर न खाएं।
कमजोर पाचन वाले लोग
जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें भी भिंडी खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भिंडी का अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।