होम / Fruit Benefits: चीन का ये फल भारतीय बाजारो में हो रहा है खूब मशहूर, जानिए इसके फायदें

Fruit Benefits: चीन का ये फल भारतीय बाजारो में हो रहा है खूब मशहूर, जानिए इसके फायदें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 3, 2022, 9:46 pm IST

Amarfal (Persimmon) Fruit Benefits: इन दिनों भारतीय फल के बाजारों में चीन के एक फल ने खूब धूम मचा रखी है। बता दें कि लोग इसे अमरफल के नाम से जानते हैं। अंग्रेजी में इसे परसिमन (Persimmon) नाम से भी जाना जाता है। कृषि से जुड़े लोग इस फल का ओरिजिन को चीन बताते हैं। किसी पीले टमाटर की तरह दिखने वाले इस फल के कईं बेनिफिट्स हैं। भारतीय बाजारों में इसकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें, सर्दियों में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे कई तरह की संक्रमक बीमारियों से रक्षा होती है। इसमें मौजूद दूसरे पोषक तत्व शरीर को अन्य बीमारियों से बचाते हैं। यहां जानिए, इस फल से मिलने वाले कईं फायदों को बारे में जानकारी।

अमरफल के ये 3 फायदे (Amarfal Fruit Benefits)

  1. अमरफल के फायदें को देखते हुए इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। ये विटामिन ई, के, बी1, बी2, बी6, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर और दूसरे पौष्टिक तत्वों का पावरहाउस है। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैगनीज भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  2. अमरफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स और क्वेरसेटिन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। ये फल मल्टीविटामिन का एक अच्छा सोर्स है। सर्दियों में शारीरिक काम न होने की वजह से वजन बढ़ जाता है। लेकिन इसके सेवन से आपको भूख कम लगती है, जिसके बाद आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है।
  3. अमरफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता में इजाफा करता है। ये मौसमी बीमारियों के खिलाफ असर दिखाता है और शरीर को सेहतमंद भी रखता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.