India News (इंडिया न्यूज़), High Cholesterol Symptoms: आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से कई तरह की क्रॉनिक बीमारियां आम हो गई हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। आज के समय में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहें हैं। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद मोम जैसा पदार्थ होता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह नसों में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचानकर और इलाज शुरू करके आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो यहां जानें हाई कोलेस्ट्रॉल में हाथ-पैरों पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर हाथ-पैरों की अंगुलियों में दर्द होता है। दरअसल, नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो सकती हैं। इसकी वजह से हाथ-पैरों में बहुत दर्द होता है। साथ ही कई बार उनमें सूजन भी आ जाती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
क्या आप भी सुबह उठने के लिए लगाते हैं एक से ज्यादा Alarm? जान लें इसके ये गंभीर नुकसान – India News
हाथ-पैरों की त्वचा का रंग हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी बदल सकता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हथेलियों और पैरों का रंग पीला दिखने लगता है। साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा भी पीली पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको कुछ दिनों से हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो रहा है तो इसे भूलकर भी नज़रअंदाज़ न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह पर ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से हाथ-पैरों के नाखून पीले पड़ जाते हैं और मोटे हो जाते हैं। इसके अलावा नाखूनों में दरारें भी आने लगती हैं। ऐसे लक्षणों को भूलकर भी नज़रअंदाज़ न करें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.