Vitamin B deficiency: काम के बाद थकान होना स्वाभाविक होता है, लेकिन बिना वजह पूरे दिन थकान बनी रहे तो ये सोचने वाली बात है. अगर आपके साथ भी ऐसा रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि, इसके पीछे विटामिन बी कमी हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे करें इसकी भरपाई-
Vitamin B deficiency: काम के बाद थकान होना स्वाभाविक होता है, लेकिन बिना वजह पूरे दिन थकान बनी रहे तो ये सोचने वाली बात है. अगर आपके साथ भी ऐसा रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि, बार-बार होने वाली थकान कमजोरी की निशानी है, जो पूरे शरीर को बेजान बना देती है. यही कमजोरी बताती है कि आपके शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी हो रही है. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बाकी विटामिन की तरह ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. अब सवाल है कि आखिर, विटामिन बी क्या है? बिना काम के पूरे दिन थकान क्यों बनी रहती है? थकान दूर करने में विटामिन बी कैसे कारगर? विटामिन बी की कैसे करें भरपाई? आइए जानते हैं इस बारे में-
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं, जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं, जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है. हर विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ऊर्जा देने का काम करता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन बी आपकी रक्त कोशिकाओं, मस्तिष्क, हृदय, प्रतिरक्षा प्रणाली और चयापचय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसका उपयोग अक्सर ऊर्जा बढ़ाने और मनोदशा को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है.
नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, हेल्दी डाइट के जरिए शरीर में विटामिन बी की कमी को पूरा किया जा सकता है. हालांकि, आहार में बहुत कम ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. शाकाहारी भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही और कुछ फलों में ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जबकि मांसाहारी भोजन में मांस, मछली, चिकन और अंडे में पाया जाता है. इसलिए अगर शरीर में कमजोरी या थकान होती हैं तो इन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का अवशोषण सही तरीके से हो सकता है. इसके लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करें. डिब्बा बंद उत्पादों का सेवन भी करने से बचें और अगर फिर भी विटामिन की पूर्ति नहीं होती है तो डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.
Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी सास डिंपल कपाड़िया को करना…
IPL 2026: लखनऊ और दिल्ली के रोमांचक मुकाबले के बीच स्टैंड्स में भिड़े फैंस, हाथापाई…
Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस…
Kal ka Panchang 3 April 2026: कल 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पावन दिन है.…
इसकी लॉन्चिंग को लेकर अलग-अलग बातें चल रही हैं. TVS इस बार 1200cc के सेगमेंट…
इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में आपको और भी कई बेहतरीन फीचर्स और एक अच्छी…