<
Categories: हेल्थ

Winter Foods For Kids: सर्दियों में बच्चों को क्या खिलाएं?

Winter Diet For Kids: बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े ही काफी नहीं है बल्की पौष्टिक खान-पान भी बहुत जरूरी है। जानें, ठंड में बच्चों को क्या खिलाएं।

Winter Diet For Kids: सर्दियों का मौसम आ गया है और बच्चों में सर्दि-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं बहुत आम है। ऐसे मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े ही पहनना काफी नहीं है बल्की बच्चों के शरीर को भी आवश्यक पोषक-तत्वो की जरूरत है, जो आपको अंदर से मजबूती और गरमाहट प्रदान करे। ऐसे में बच्चों के डाइट में ऐसे खाद्य-पदार्थों को शामिल करें, जो मौसमी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर हो। आइए जानते हैं, ठंड के दिनों में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए।

ठंड के दिनों में बच्चों को क्या खिलाएं?

सर्दियों के दिनों में बच्चों को हेल्दी व फिट रखने के लिए आप कई तरह के मौसमी खाद्य पदार्थ अपने बच्चों को खिला सकते हैं:-

तिल और गुड़ (Sesame Seeds And Jaggery)

तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण इसका डिमांड सर्दियों में बढ़ जाता है। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी है। गुड़ में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो बच्चों के ब्ल्ड में ऑक्सीजन फ्लो को बेहतर बनाती है और तील हड्डियों को मजबूत करता है।

खजूर खिलाएं (Dates)

खनिज पदार्थों से भरपूर खजूर का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे 6 महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों को खिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, छोटे बच्चों को कम मात्रा में दें, यह उनके गले में फंस सकता है। खजूर पेट की समस्याओं को ठीक करने में सहायता करता है, हिमोग्लोबिन लेवल को बेहतर बनाता है, और बच्चों को अंदरूनी गर्मी प्रदान करता है।

डाइट में घी को शामिल करें (Ghee)

ठंड के दिनों में घी का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह बच्चों के शरीर में गर्माहट को बनाए रखता है और पाचन में सुधार करता है। आप पराठा, रोटी इत्यादि में घी लगाकर बच्चों को खिला सकते हैं। घी में पाया जाने वाले हेल्दी फैट्स उन्हें लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराता है.

शकरकंद (Sweet Potato)

शकरकंद ठंड के दिनों में पाया जाने वाला एक सेहतमंद और स्वादिष्ट व्यंजन है। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ता है और ठंड कम लगती है। शकरकंद में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, विटामिन C पोटैशियम पाया जाता है जो बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

सूखे मेवे और नट्स खिलाएं (Dry Fruits And Nuts)

वैसे तो सूखे मेवे जैसे बदाम, काजू, अखरोट, किशमिश सभी वर्ग के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ठंड के दिनों में यह बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सूखे मेवे में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन आपके बच्चे के शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। यह बच्चों के विकास और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

 

Share
Published by

Recent Posts

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…

Last Updated: May 24, 2026 13:14:12 IST

Jokes Of The Day: सोना कहां है… जब पिस्तौल दिखाकर चोर ने पूछा, फिर आदमी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 24, 2026 12:04:46 IST

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…

Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST