India News (इंडिया न्यूज),Feet Health Signs: हमारे शरीर का हर अंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। चाहे वो पैर ही क्यों न हो। अगर पैर खराब हो जाएं तो हमारे शरीर में काफी बदलाव होते हैं। पैरों के खराब होने से हमें कई बीमारियों और शारीरिक समस्याओं के बारे में शुरुआती संकेत मिल जाते हैं। अगर आपके पैर खराब हो रहे हैं तो इससे आपको असामान्य बदलाव दिखाई दे सकते है, या इससे आपको अंदरूनी स्वास्थ्य के बारे में पता चल सकता है। आइए जानते हैं कि खराब होने पर पैरों में कौन से 5 लक्षण दिखने लगते हैं।
अगर आपके पैर हमेशा ही ठंडे रहते हैं, तो यह खराब रक्त संचार, एनीमिया या थायरॉयड की समस्या का संकेत हो सकता है। जिससे आपको पैरों में दर्द भी ज्यादा होगा। जो मधुमेह के रोगी है उनको पैरों में रक्त का प्रवाह कम होने से ठंड ज्यादा लगती है। अगर आपको ये समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Feet Health Signs ( पैरों से पता करें सेहत का हाल)
पैरों में सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे लंबे समय तक खड़े रहना, गर्भावस्था या बहुत अधिक नमक खाना। लेकिन अगर सूजन बनी रहती है, तो यह किडनी, लिवर या दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसके अलावा पैरों में सूजन से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी होती है।
अगर आपको बार-बार पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है, तो यह नर्व डैमेज का लक्षण हो सकता है। मधुमेह के रोगियों में यह समस्या आम है, जिसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। विटामिन-बी12 की कमी या शराब पीने से भी यह हो सकता है हो सके तो शराब पीने से बचे और विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने वाली चीजें खाएं।
पैरों के नाखूनों का रंग और बनावट भी स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। अगर नाखून पीले पड़ रहे हैं, तो यह फंगल इंफेक्शन या सोरायसिस का संकेत हो सकता है। नाखूनों पर सफेद धब्बे जिंक या कैल्शियम की कमी का संकेत देते हैं, जबकि नाखूनों का बहुत अधिक मोटा होना फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है।
पैरों में लगातार दर्द या अकड़न गठिया, गाउट या मांसपेशियों में खिंचाव का संकेत हो सकता है। अगर आपको सुबह उठते ही पैरों में अकड़न महसूस होती है, तो यह रूमेटाइड अर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस) के कारण भी पैरों में दर्द होता है।