होम / Zinc Rich Foods List : जिंक की कमी पूरी करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Zinc Rich Foods List : जिंक की कमी पूरी करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

India News Editor • LAST UPDATED : November 5, 2021, 3:44 pm IST

Zinc Rich Foods List

जिंक भी आयरन और कैल्शियम की तरह शरीर के कार्य के लिए बहुत जरूरी मिनरल है । लेकिन आज के बदलते दौर में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिलना अपने आप में चैलेंज है। हर जगह खाने पीने की चीज़ों में मिलावट देखने को मिलती है जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। जिंक से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जिंक की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और दिल संबंधी गंभीर बीमारियां बढ़ती है। जिंक की कमी बच्चों में मलेरिया निमोनिया और दस्त संबंधी बीमारियां भी फैलती है। इतना ही नहीं शरीर में जिंक की कमी से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा भी रहता है। आइए जानते हैं कि आप बॉडी में जिंक की आवश्यकता को पूरा करने के लिए किन-किन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

Also Read :
Side Effects Of Drinking Beer In Hind

मूंगफली (Zinc Rich Foods List)

मूंगफली जिंक का सबसे अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें आयरन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड तथा फाइबर भी होता है। इसमें फ्री रेडिकल्स से बचाने वाला ‘रिसवेरेट्राल’ नामक ऐंटी-ऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। इनमें फैट व कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होता है।

दही का सेवन करें (Zinc Rich Foods List)

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही पाचन भी मजबूत करती है। दही जिंक का बेस्ट स्रोत है इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Also Read :
स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय

बाजरा (Zinc Rich Foods List)

बाजरा भी हमारे शरीर में जिंक की कमी को पूरा करता है। बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। बाजरे का सेवन ना केवल खाने के लिए किया जाता है बल्कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है।

काला चना (Zinc Rich Foods List)

काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ जिंक पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और वजन को नियंत्रित कर मसल्स को मजबूत बनाता है।

मशरूम (Zinc Rich Foods List)

मशरूम में कैलोरीज और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक की उपलब्धता होती है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

डार्क चॉकलेट (Zinc Rich Foods List)

अक्सर कहा जाता है कि चॉकलेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन लोगों को इस पर विचार करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट की 100 ग्राम खुराक में 30 प्रतिशत जिंक का आरडीए होता है इसलिए शरीर में जिंक की कमी दूर करने के लिए सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खानी चाहिए।

तिल (Zinc Rich Foods List)

तिल खाने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। तिल चाहे काला हो या सफेद इसका हर दाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन ए और सी को छोड़कर इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में जिंक के साथ विटामिन बी6 और आयरन भी पाया जाता है।

स्वस्थ रहना है तो सुबह खाली पेट भिगोकर खाएँ ये 5 चीजें

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews
MS Dhoni: CSK के लिए एमएस धोनी ने खेली सनसनीखेज पारी, की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार
Arti Singh ने अपनी हल्दी सेरेमनी की शेयर की झलकियां, ढोल के साथ दुल्हन के घर पहुंचकर दूल्हे राजा ने दिया सरप्राइज -Indianews
Lok Sabha Elections 2024: रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को लोगों…, पहले चरण के बाद पीएम मोदी का पहला ट्वीट
Shakun Shastra: सुबह-सुबह दिख जाता है कबूतर? जानिए यह शुभ होता है या अशुभ