होम / 10 Special Tips For Married Men विवाहित पुरुषों के लिए विशेष 10 नुस्खे

10 Special Tips For Married Men विवाहित पुरुषों के लिए विशेष 10 नुस्खे

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : October 31, 2021, 1:16 pm IST

10 Special Tips For Married Men : नेचुरोपैथ कौशल

विवाहित पुरुषों के लिए विशेष 10 नुस्खे

आजकल नौजवान में सबसे बड़ी चिंता शीघ्रपतन को लेकर रहती है। नवविवाहित पुरषों में ये अधिक होती है अगर वो इन 10 घरेलू नुस्खों में से एक या दो को भी अपनी पाचन शक्ति के अनुसार अपना लेते है तो उनके जीवन में बहार आ जाएगी।
इन नुस्खों के इस्तेमाल में 2 या 3 बातो का विशेष ध्यान रखे।
● एक तो कब्ज न रहने दे और कोई भी नुस्खा अपनाए तो अपनी पाचन शक्ति के अनुसार और
● सबसे बड़ी बात खान-पान का पूरा ध्यान रखे खट्टे व् मिर्च वाले भोजन न करें।
● अनारदाना तो मनुष्य को नपुंसकता की और लेकर जाता है।

तो आइये जाने ये प्रयोग (10 Special Tips For Married Men)

1. मुलहठी का चूर्ण एक चम्मच (6 ग्राम) और एक छोटा चम्मच देसी घी और दो चम्मच शहद मिलाकर चाट ले।
इसके बाद एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंठ और एक चम्मच मिश्री डालकर उबालकर थोड़ा ठंडा करके पिए।
यह प्रयोग शरीर की सभी धातुओं को बेहद पुष्ट कर देगा।
इस प्रयोग को हर रोज सोने से पहले या सहवास के बाद करना चाहिए।

2. इमली के बीज चार दिन तक पानी में घोलकर रखे।
इसके बाद इनका छिलका हटाकर इसकी गिरी के दोगुने वजन के बराबर दो वर्ष पुराना गुड लेकर मिला ले।
अभी इनको पीसकर बराबर कर ले अभी इसकी छोटे बेर जितनी गोलिया बना ले और छाया में सुखा लीजिए।
सहवास करने से दो घंटे पहले पानी के साथ निगल ले यह धातु पोष्टिक नुस्खा है।

10 Special Tips For Married Men

3. असगंद और बिधारा दोनों को अलग-अलग कुट पिसकर महीन चूर्ण बना कर बराबर मात्रा में मिला लीजिए।
हर रोज सुबह एक चम्मच चूर्ण थोड़े से घी में मिलाकर चाट ले और ऊपर से मिश्री मिला दूध पी ले।
हर सर्दियों में यह प्रयोग 3 -4 महीने के लिए करें और इसके साथ नारियल तेल या नारायण तेल की मालिश शरीर पर करें फिर देखे इस नुस्खे का चमत्कार।

4 . सूखे सिंघाड़े पिसवा लीजिए, इसके आटे का हलवा बनाकर सुबह नाश्ते में अपनी पाचन शक्ति के अनुसार खूब चबा-चबा कर खाये।
यह शरीर को पुष्ट और शक्तिशाली बनाता है।
नवविवाहित नौजवानो के लिए यह बहुत ही उपयोगी है।
इससे धातु पुषट होकर शरीर बलिष्ठ होता है।

10 Special Tips For Married Men

5. शकरकंदी का हलवा देसी घी में बनाकर हर रोज नाश्ते में खाये।
इसके गुण सिंघाड़े के आटे के हलवे के बराबर है।
हर रोज खाने वाला व्यक्ति कभी भी शीघ्र पतन का शिकार नहीं होता।

6 . सफेद मूसली का चूर्ण एक-एक चम्मच सुबह-शाम फांक कर ऊपर से एक गिलास मिश्री मिला दूध पी ले।
यह प्रयोग 12 महीने करें यह प्रयोग करने से शरीर कभी भी कमजोर नहीं होगा, बल वीर्य बढ़ेगा और यौन शक्ति बनी रहेगी।

10 Special Tips For Married Men

7. आधा सेर दूध में चार छुहारे डाल कर उबाले।
जब खूब अच्छी तरह दूध उबलने लगे तो इसमें केसर की 5 -6 पंखुड़िया और 4 चम्मच मिश्री डाल दीजिये।
जब दूध उबालकर आधा रह जाये तो इस दूध को सोने से पहले घूंट-घूंट कर के पी जाये यह बहुत ही पोष्टिक प्रयोग है और शीतकाल में करने योग्य है।

8. उड़द की दाल पिसवा लें।
● इसे शुद्ध देसी घी में सेंककर कांच के बर्तन में भरकर रख ले।
● एक-एक चम्मच यह दाल थोड़े से घी में मिलाकर सुबह व् रात को सोते समय खाकर ऊपर से मिश्री मिला दूध पी ले।
इससे धातु, बल, वीर्य स्तम्भन शक्ति बढ़ेगी।
अगर उड़द न पचा सके तो एक समय ही ले।

10 Special Tips For Married Men

9. कोंच के बीज 250 ग्राम, ताल मखाना 100 ग्राम और मिश्री 350 ग्राम इन सबको अलग-अलग पीसकर चूर्ण कर ले और मिलाकर शीशी में भर ले सुबह-शाम इस चूर्ण को एक-एक चम्मच मिश्री वाले दूध के साथ पियें।

10. सफेद या लाल प्याज का रस, शहद, अदरक का रस, देसी घी 6 -6 ग्राम मिलाकर नित्य चाटे।
एक महीने के सेवन से नपुंसक भी शक्तिशाली हो जाता है।
नित्य करने से सेक्स पावर बहुत बढ़ जाती है.!

10 Special Tips For Married Men

Read Also : Eat Gond Laddoos In Winter सर्दियों में खाएं गोंद के लड्डू

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT