होम / 5 Laddu Are Beneficial For Women : महिलाओं के स्वस्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 5 लड्डू

5 Laddu Are Beneficial For Women : महिलाओं के स्वस्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 5 लड्डू

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : January 20, 2022, 12:14 pm IST

5 Laddu Are Beneficial For Women

5 Laddu Are Beneficial For Women : महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग हैं इसलिए महिलाओं की चिंता सभी को होनी चाहिए। पर अक्सर देखा गया है कि घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती है। महिलाओं का शरीर पुरुषों के शरीर की तुलना में काफी अलग होता है।

इसी कारण से महिलाओं का शरीर के लिए डाइट और एक्सरसाइज की मांग भी अलग होती है। क्योंकि महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स की एक बड़ी और अहम भूमिका है। पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक में ये हार्मोन्स शरीर की अलग-अलग गतिविधियों में काम करते हैं। इसके अलावा महिलाओं के खान-पान, भूख, पेट के स्वास्थ्य, ब्रेन हेल्थ और हड्डियों के स्वास्थ्य में भी हार्मोनल हेल्थ का सही रहना जरूरी है।

तो इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे लड्डू के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाना महिलाओं के स्वस्थ के लिए लाभकारी है। इन लड्डूओं की खास बात ये है कि आप इन्हें घर में बना सकते हैं और कभी भी खा सकते हैं। ये लड्डू बहुत हेल्दी हैं और शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी हैं।

READ ALSO : Tips For Soft And Smooth Skin : सॉफ्ट व स्मूथ स्किन पाने के लिए जानें आसान टिप्स

1. रागी और नारियल के बने लड्डू

5 Laddu Are Beneficial For Women
5 Laddu Are Beneficial For Women

रागी और नारियल से बनाएं गऐं लड्डू महिलाओं के स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। क्योंकि रागी में जहां फाइबर की अच्छी मात्रा है वहीं ये कैल्शियम से भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और महिलाओं के शरीर में अक्सर कैल्शियम की कमी होती है। क्योंकि महिलाओं में बनने वाला एस्ट्रोजन हार्मोन कैल्शियम के क्षरण का कारण बनता है और इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

इसी कारण हड्डियों से जुड़ी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में रागी और नारियल का लड्डू शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है। साथ ही ये गर्भावस्था में एनीमिया को दूर करता है यह लड्डू महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है।

2. तिल से बने लड्डू 5 Laddu Are Beneficial For Women

5 Laddu Are Beneficial For Women
5 Laddu Are Beneficial For Women

तिल के लड्डू विशेष रूप से काले तिल और सफेद तिल से बने लड्डू ब्लड सकुर्लेशन बढ़ाने में सहायता करते है। इसका फैटी एसिड हार्मोन बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में सहायता करते है। क्योंकि अनियमित हार्मोन मुंहासे, थकान और तनाव का कारण होता है। तिल के बीज इन चीजों को कम करते हैं और पीरियड्स के दर्द से राहत पाने में मदद करते हैं।

3. गोंद के बने लड्डू

5 Laddu Are Beneficial For Women
5 Laddu Are Beneficial For Women

गोंद का लड्डू देसी घी, चीनी, किशमिश और ढेर सारे मेवा से बने होते हैं। गोंद का लड्डू शिशु को स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। ये जोड़ों के दर्द के साथ-साथ कमर दर्द को भी कम करते हैं। इसमें फैट के साथ कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि स्तनपान कराने वाली माताओं की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और चक्कर को भी ये दूर करता है। साथ ही महिलाओं में ब्लॉटिंग औक कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

इसके अलावा गोंद के लड्डू में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने और पीठ दर्द को रोकने में मदद करता है। पर महिलाओं को इसे खाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में गोंद के लड्डू ना खाएं। दिन भर में आपको सिर्फ एक गोंद का लड्डू खाना चाहिए और इसके साथ खूब पानी पीना चाहिए।

4. अलसी के बीजों से बने लड्डू

5 Laddu Are Beneficial For Women
5 Laddu Are Beneficial For Women

अलसी के बीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाया जाता है। साथ ही ये आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। इसलिए महिलाओं के लिए इसके लड्डू बहुत लाभकारी होते हैं। क्योंकि जिन महिलाओं में असंतुलित पीरियड्स के कारण प्रेग्नेंसी प्लॉन करने में दिक्कत होती है उनके लिए ये बेहद ही फायदेमंद हैं। इसलिए बात चाहे पीरियड्स की हो, प्रेग्नेंसी की हो या फिर हड्डियों की सेहत की, अलसी के बीज के लड्डू सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

5. सोंठ से बने लड्डू

5 Laddu Are Beneficial For Women
5 Laddu Are Beneficial For Women

सोंठ के लड्डू हमेशा से ही महिलाओं की सेहत के लिए खास रहे हैं। सोंठ के लड्डू एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। ये जोड़ों के दर्द और कमर दर्द की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही ये शिशु को स्तनपान करवाने वाली मांताओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है जिनमें ये ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाता है।

महिलाओं में ये पीरियड्स के दौरान गैस और ब्लॉटिंग की समस्या को भी दूर करता है। पर ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में सोंठ के लड्डू का सेवन ना करें क्योंकि ये गर्म होती है जो कि ज्यादा खाने पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

5 Laddu Are Beneficial For Women

READ ALSO : Benefits Of Good And Deep Sleep : अच्छी नींद बहुत सारी समस्याओं को कम करती है।

READ ALSO : How To Protect To Omicron : नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से खुद की रक्षा कैसे करे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT