होम / Ashwagandha Removes Many Problems कई समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा

Ashwagandha Removes Many Problems कई समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 23, 2021, 12:03 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला।

Ashwagandha Removes Many Problems : चाहे महिला हो या पुरुष दोनों के लिए अश्वगंधा किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा में ऊर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन आदि पाए जाते हैं।

वहीं एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी स्ट्रेस, एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं। सवाल यह है कि अश्वगंधा की सेवन से महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैं। हालांकि अश्वगंधा का सेवन महिलाओं की उम्र, उनकी सेहत व अन्य कारणों पर भी निर्भर करता है।

READ ALSO : Turmeric is Harmful for the Body शरीर के लिए ज्यादा हल्दी नुकसानदायक

अश्वगंधा को लंबे समय तक कैसे रखें Ashwagandha Removes Many Problems

अश्वगंधा को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसकी जड़ का चयन करें। आप तकरीबन दो महीनों तक इसकी जड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अलग अश्वगंधा पाउडर इस्तेमाल में ले सकते हैं। घर पर आप अश्वगंधा को एयर टाइट डिब्बे में अच्छे से बंद करके रखें। ऐसा इसलिए, जिससे नमी से अश्वगंधा बच सके।

एंटी एजिंग के रूप में Ashwagandha Removes Many Problems

अश्वगंधा के अंदर एंटीआक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल को दूर करने में उपयोगी हैं। यह बढ़ती उम्र को रोकने में भी मददगार है। अश्वगंधा के अंदर पॉलीफिनॉल्स नामक एंटीआॅक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में इसके सेवन से महिलाओं में एजिंग के लक्षण कम नजर आते हैं।

घुटनों का दर्द भगाए Ashwagandha Removes Many Problems

महिलाएं घुटने दर्द से परेशान है तो वे अश्वगंधा के सेवन से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अश्वगंधा के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो न केवल सूजन से राहत दिलाने में उपयोगी हैं बल्कि दर्द को कम करने के लिए महिलाओं के बेहद काम आ सकता है।

सेक्सुअल में सुधार Ashwagandha Removes Many Problems

अश्वगंधा महिलाओं में सेक्सुअल फंक्शन को बेहतर बनाने में उपयोगी है। कहते हैं जो महिलाएं अश्वगंधा का सेवन करती हैं उनमें सेक्सुअल डिस्फंक्शन को कम करने में सहायता मिलती है।

मेनोपॉज के दौरान अश्वगंधा Ashwagandha Removes Many Problems

मेनोपॉज के दौरान अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। यह महिलाओं में हार्मोंस के सिक्रिशन को रेगुलेट करने में मददगार है। अश्वगंधा एंडोक्राइन सिस्टम को उत्तेजित करने में उपयोगी है। ऐसे में जो महिलाएं मेनोपॉज के दौरान मूड स्विंग्स, तनाव, हॉट फ्लैश आदि समस्याओं से परेशान रहती हैं। वह मेनोपॉज के दौरान अश्वगंधा का सेवन कर सकती हैं।

थायराइड से राहत Ashwagandha Removes Many Problems

जो महिलाएं थायराइड की समस्या से परेशान हैं वे अपनी डाइट में अश्वगंधा को जोड़ सकती हैं। अश्वगंधा के अंदर एंटीआक्सीडेंट तत्व हैं। ऐसे में यह थायराइड ग्रंथि के कार्य को सुधार करने में उपयोगी हैं। महिलाएं नियमित रूप से अश्वगंधा के सेवन से थायराइड की समस्या दूर कर सकती हैं।

वेजाइनल इंफेक्शन से राहत Ashwagandha Removes Many Problems

यदि महिलाएं वेजाइना में होने वाले इन्फेक्शन से परेशान हैं तो यह महिलाएं अश्वगंधा से इस समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो न केवल वेजाइनल इन्फेक्शन को दूर करने में उपयोगी है बल्कि इसके सेवन से वेजाइना में खुजली की समस्या, सूजन की समस्या या दुर्गंध आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

फर्टिलिटी की समस्या से राहत Ashwagandha Removes Many Problems

फर्टिलिटी की समस्या आम होती जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं अत्यधिक तनाव, हार्मोन डिसबेलेंस, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कोई हेल्थ से संबंधित समस्या का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अश्वगंधा के अंदर पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट तत्व न केवल हार्मोन को नियंत्रित कर सकते हैं बल्कि फर्टिलिटी में सुधार भी ला सकते हैं।

Ashwagandha Removes Many Problems

READ ALSO : Diseases are Removed by Ginger Peels अदरक के छिलकों से दूर होती हैं बीमारियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

America: माता-पिता की लापरवाही से गई मासूम की जान, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: पत्रकारों पर फिर भड़के बृजभूषण सिंह, टिकट न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2024: Orange Cap पर विराट कोहली का कब्जा बरकरार, पर्पल कैप होड़ में बुमराह के बराबर पहुंचे चहल-हर्षल
Bombay High Court: मुस्लिम समुदाय के 10 साल पुराने मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, जानें क्या कहा-Indianews
Iran Saudi Relation: वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, ईरान के मुसलमान अब कर सकेंगे हज यात्रा
IPL 2024 CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के घर में उतरेंगे सुपर जायंट्स के धुरंधर, देखें Head to Head रिकॉर्ड्स
Nora Fatehi की बॉडी पार्ट्स को कैमरे पर जूम करके दिखाते हैं पैपराजी, एक्ट्रेस ने गुस्सा किया जाहिर -Indianews
ADVERTISEMENT