इंडिया न्यूज :
Benefits Of Hot Water Bath : खासकर जीवन में बिजी लोग जिनके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता अक्सर ठंडे पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। लेकिन जब थकान अधिक होने लगती है तो इसका सीधा असर काम पर पड़ने लगता है अक्सर जीवन मे कई लोगों के साथ यह होता है।
लेकिन अपनी थकान को मिटाने के लिए सप्ताह में दो से चार बार गर्म पानी से जरूर नहाएं। ताकि जिंदगी में आपके दिमाग और शरीर में तंदुरूस्ती बनी रहे। जानये गर्म पानी से नहाने के फायदे
गर्म पानी आराम देने में मदद करता है। जिससे बेहतर नींद आती है। यह तनावपूर्ण मांसपेशियों को आराम देता है और शरीर के तापमान को बढ़ाता है।
यह शारीरिक रूप में मदद करने के साथ मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करने में मदद करता है। गर्म पानी से 20 मिनट का स्नान और रात में अच्छी नींद के लिए पर्याप्त होता है।
दरअसल, दिनभर काम करने के बाद बॉडी पूरी तरह से थक जाती है। ऐसे में रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाए। ताकि सुबह उठने पर थकावट भी नहीं लगेगी और बॉडी रिलैक्स रहेगी।
अधिक थकान होने पर नींद भी नहीं आती है इसलिए भी गर्म पानी से नहाना चाहिए। आप चाहे तो उसमें डेटॉल भी मिला सकते हैं, जिससे दिनभर बॉडी पर जमे कीटाणु भी मर जाएंगे।
ये फैक्ट है कि चलने और एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इसके बदले में गर्म पानी से लिया गया स्नान आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। ये आपके ब्लड शुगर के साथ ही कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
अक्सर देखा गया है गर्म पानी से देर तक नहाने से स्किन गल जाती है, लेकिन वह शरीर के लिए अच्छा है। जी हां, गर्म पानी से नहाने से आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है और शुष्क भी नहीं होती है। अक्सर नहाने के बाद स्किन में ब्रेकआउट पड़ जाते हैं लेकिन गर्म पानी से नहाने से ऐसा नहीं होता है।
यदि किसी को सांस से जुड़ी समस्या है तो ठंडे पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए। शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए। ठंड में भी गुनगुने या गर्म पानी से नहाना चाहिए।
तनाव और चिंता को कम करें (Benefits Of Hot Water Bath)
कभी अचानक से आपको तनाव बढ़ने लगे ऐसे में गर्म पानी से नहा लेना चाहिए। इससे शरीर में आॅक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ जाते हैं। जिससे तनाव कम होने में मदद मिलती है। साथ मानसिक रूप से भी आराम मिलता है।
दिल को करें मजबूत (Benefits Of Hot Water Bath)
गर्म पानी से नहाने से ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है और दिल भी स्वस्थ रहता है। दिल को मजबूत करने के लिए आप गर्दन तक गर्म पानी में डुबोकर रहते हैं तो आपका दिल मजबूती से काम करता है।
क्योंकि पानी में उस पर प्रेशर बढ़ जाता है। हालांकि दिल का मामला है इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Benefits Of Hot Water Bath)
Read Also :Benefits Of Dry Fruits सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद हैं सूखे मेवे