होम / Benefits Of Strawberries : स्ट्रॉबेरी से आप कई बीमारियों को आसानी से कम कर सकते हैं

Benefits Of Strawberries : स्ट्रॉबेरी से आप कई बीमारियों को आसानी से कम कर सकते हैं

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : January 18, 2022, 11:20 am IST

Benefits Of Strawberries

Benefits Of Strawberries : स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो देखनें के साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। अब तक सब ने स्ट्रॉबेरी से बना मिल्क शेक और स्ट्रॉबेरी की आइसक्रीम ही खाई होगी। क्या कभी आपने स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पता किया हैं। हर किसी फल की तरह स्ट्रॉबेरी खाने के भी फायदे और नुकसान होता हैं जो हमारी सेहत पर असर दिखाते हैं। इसलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी खाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं जिससे आप अपनी कई बीमारियों को आसानी से कम कर सकते हैं।

READ ALSO : 18 Amazing Benefits Of Eating Jaggery : गुड़ खाने से 18 अद्भुत फायदे

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे Benefits Of Strawberries

1. स्ट्रॉबेरी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। 

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है। विटामिन सी से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से बीमारियों को दूर रखा जा सकता हैं। स्ट्रॉबेरी पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है।

2. स्ट्रॉबेरी खाने से कैंसर का खतरा होगा कम

स्ट्रॉबेरी में एंटीआॅक्सीडेंट के साथ ही फ्लेवोनॉइड, फोलेट, केंफेरॉल और विटामिन सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले सेल को खत्म कर देते हैं।

3. स्ट्रॉबेरी खाने से दिल की बीमारियां नहीं होती रहती है।

लोगों को ज्यादा तनाव की वजह से अक्सर दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। अगर लोग हर रोज स्ट्रॉबेरी का खाएं तो तनाव के साथ-साथ दिल की बीमारी को कम किया जा सकता हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं।

4. स्ट्रॉबेरी खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित है स्ट्रॉबेरी उनके शरीर के ग्लूकोज लेवल और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाती है। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से डायबिटीज के खतरा को भी कम किया जाता है।

5.स्ट्रॉबेरी खाने से कील-मुंहासों की समस्या को खत्म किया जा सकता है।

हर रोज स्ट्रॉबेरी का खाने से आप के चेहरे के बंद पोर्स खुल जाते हैं जिससे चेहरे की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है और आपकी कील-मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।

स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान Benefits Of Strawberries

  1. स्ट्रॉबेरी ज्यादा खाने से शरीर में विटामिन की मात्रा अधिक हो जाती है। जिससे आपको डायरिया, गैस्ट्रिक और सुस्ती की समस्या का सामना करना पड़ा सकता है।
  2. स्ट्रॉबेरी में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। जिसके ज्यादा सेवन करने से आंतो से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
  3. स्ट्रॉबेरी को हर रोज खाने से पाचन संबंधी बीमारी भी हो सकती है।
  4. अगर आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।
  5. स्ट्रॉबेरी के अधिक मात्रा में सेवन करने से पीलिया, शरीर में दर्द, और सूजन की समस्या भी आपको हो सकती है।

Benefits Of Strawberries

READ ALSO : Benefits Of Eating Black Salt : जाने काला नमक के अनगिनत फायदे

READ ALSO : 4 Uses Of Tulsi Leaves : आपकी छोटी-मोटी सेहत की समस्या को दूर भगा देंगे तुलसी के पत्ते

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.