होम / Benefits Of Walnut अखरोट के अचूक फायदे

Benefits Of Walnut अखरोट के अचूक फायदे

Mukta • LAST UPDATED : November 7, 2021, 3:08 pm IST

नेचुरोपैथ कौशल

Benefits Of Walnut अखरोट पतझड़ करने वाले बहुत सुन्दर और सुगन्धित पेड़ होते हैं। इसकी दो जातियां पाई जाती हैं। ‘जंगली अखरोट’ 100 से 200 फीट तक ऊंचे, अपने आप उगते हैं। इसके फल का छिलका मोटा होता है। ‘कृषिजन्य अखरोट’ 40 से 90 फुट तक ऊंचा होता है और इसके फलों का छिलका पतला होता है। इसे ‘कागजी अखरोट’ कहते हैं। इससे बन्दूकों के कुन्दे बनाये जाते हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं अखरोट को खाने की सही विधि के बारे में अगर आप भी अखरोट खाने के शौकीन हैं या आप पहले से अखरोट खा रहे हैं तो आपको यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे अखरोट खाने की सही विधि और किस-किस रूप में अखरोट का सेवन लाभकारी होता है।
अखरोट को हमेशा ही ब्रेन हैल्थ के लिए फायदेमंद बताया गया है अगर आप कई प्रकार के अखरोट का सेवन करते हैं तो आपके शरीर के लिए अखरोट बुगती लाभकारी साबित हो सकता है उसके अंदर कोई प्रकार के ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर की कई महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करते हैं।

(Benefits Of Walnut)

● बच्चे को बहुत ज्यादा कृमि हो गए हों तो उसे रोज एक अखरोट की गिरी खिलाएँ। इससे सारे कृमि मल के रास्ते बाहर आ जाते हैं।

● छिलके और गिरी सहित अखरोट को बारीक पीस लें। रोज सुबह-शाम ठंडे पानी के साथ लगातार 15 दिनों तक एक एक चम्मच लें। पथरी मूत्र मार्ग से बाहर आ जाती है।

● अखरोट का तेल लगाने से दाद-खाज में बहुत फायदा मिलता है।

(Benefits Of Walnut)

● बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत छुड़ाने के लिए बच्चे को रोज सोने से पहले दो अखरोट और 15 किशमिश खिलाएँ। 15 दिन यह प्रयोग कर के देखें बच्चे की आदत अपने आप छूट जाएगी।

● इसको खाने से नर्वस सिस्टम को फायदा और दिमाग को तरावट मिलती है।

● अखरोट के साथ कुछ बादाम और मुनक्के खाने व इसके ऊपर दूध पीने से वृद्धों को बहुत फायदा मिलता है।

● अखरोट खाने में थोड़ी सावधानी रखना चाहिए। चूँकि अखरोट गर्मी करता है और कफ बढ़ाता है इसलिए एक बार में 5 से ज्यादा अखरोट न खाएँ।

(Benefits Of Walnut)

● ज्यादा अखरोट खाने से पित्त बढ़ने की संभावना रहती है। जिससे मुँह में छाले, गले में खुश्की या खुजली और अजीर्ण होने की संभावना रहती है।

● शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अखरोट खाना पसंद न हों। जिसे अखरोट खाना पसंद न हों, उसे इसके लाभदायक गुणों के बारे में पता नहीं होगा। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।
इसके दैनिक सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता शरीर में पैदा हो जाती है।
साथ ही साथ मेटाबोलिज्‍म भी दुरूस्‍त रहता है।
इसे प्रतिदिन खाने से ऊर्जा का स्‍तर भी बना रहता है।

(Benefits Of Walnut)

● कई लोग तो अखरोट को ब्रेन फूड कहते हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि इसके सेवन से उनके दिमाग को ऊर्जा मिलती है।
याद्दाश्‍त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है।

● अगर आप अखरोट को एक गिलास दूध के साथ पिएं तो आपको ज्‍यादा फायदा होगा।

(Benefits Of Walnut)

आइए जानिये, ऐसे ही 11 गुणों के बारे में, जो आपको अखरोट के सेवन से मिलेंगे (Benefits Of Walnut)

(1). वजन घटाने में सहायक: (Benefits Of Walnut)

अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में सहायता मिलती है। जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्‍हे नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।

(2). अच्‍छी नींद दिलाएं: (Benefits Of Walnut)

जानकर आपको आश्‍चर्य तो हो ही रहा होगा, लेकिन यह बात सच है कि अखरोट के सेवन से शरीर को रिलैक्‍स मिल जाता है और अच्‍छी नींद आती है।

(3). दिल के लिए अच्‍छा: (Benefits Of Walnut)

अखरोट का सेवन करने से दिल दुरूस्‍त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिल को दुरूस्‍त बनाएं रखते हैं।

(4). डायबटीज: (Benefits Of Walnut)

अगर आप मधुमेह से ग्रसित है तो अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। नियमित रूप से सेवन करने से आप मधुमेह से बच भी सकते हैं। अखरोट से डायबटीज-2 में आराम मिलता है।

(5). स्‍पर्म के लिए: (Benefits Of Walnut)

जो पुरूष पिता बनने की इच्‍छा रखते हैं उनके लिए अखरोट काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से स्‍पर्म काउंट बढ़ता है।

(6). ब्रेन फूड: (Benefits Of Walnut)

अखरोट का नियमित रूप से सेवन, दिमाग को तेज बनाता है इसीलिए इसे ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होने ही वजह से यह दिमाग को शॉर्प और हेल्‍दी बनाएं रखता है।

(7). पेट के कैंसर में: (Benefits Of Walnut)

अखरोट का सेवन, पेट के कैंसर की जटिलताओं में लाभकारी होता है। इसके सेवन से होने वाली पीड़ा में कमी आती है और कमजोरी भी नहीं आती है।

(8). लम्‍बे जीवन के लिए: (Benefits Of Walnut)

सुखद लम्‍बे जीवन के लिए अखरोट का सेवन अच्‍छा रहता है। इसके नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़ता है और आपका जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है।

(9). गर्भावस्‍था के दौरान: (Benefits Of Walnut)

गर्भवती महिलाओं के शरीर के लिए अखरोट का सेवन सबसे ज्‍यादा लाभप्रद होता है। इसके सेवन से भ्रूण में पलने वाले बच्‍चे को एलर्जी नहीं होती है और उसकी ग्रोथ के लिए आवश्‍यक तत्‍व भी मिल जाते हैं।

(10). तनाव स्‍तर घटाएं: (Benefits Of Walnut)

हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि अखरोट के सेवन से तनाव का स्‍तर घट जाता है। इसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा मिलती रहती है।

(11). स्‍तनों के लिए: (Benefits Of Walnut)

अगर आपको अपने स्‍तनों को सुडौल और स्‍वस्‍थ बनाएं रखना है तो अखरोट का दैनिक रूप से सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

अखरोट ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। अखरोट का तेल कई रूपों में काम में लिया जाता है। इसका तेल खाना बनाने के अलावा दवाइयों और खुशबू के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

(Benefits Of Walnut)

●- अखरोट में मोनोसैचुरेटिड फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे सिनोलिक एसिड, अल्फा फिनोलिक एसिड और एराकिडोनिक एसिड भी काफी मात्रा में मिलते हैं। अखरोट का नियमित सेवन खून में बुरे कोलेस्ट्रोल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है।

●- हर दिन 25 ग्राम अखरोट के सेवन से 90 फीसदी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिलते हैं। इससे रक्तचाप, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

(Benefits Of Walnut)

●- अखरोट का सेवन ब्रैस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है। अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। अखरोट में कई तरह के यौगिक मौजूद होते हैं जैसे ७मेलाटोनिन, विटामिन-ई, कैरोटिनायड जो हमारे स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करते हैं।
ये यौगिक कैंसर, बुढ़ापे, सूजन और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों से बचाते हैं।

(Benefits Of Walnut)

●- अखरोट में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई मौजूद होता है। विटामिन-ई शरीर को हानिकारक ऑक्सीजन से सुरक्षा देता है। विटामिन-ई के अलावा इसमें और भी जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं जैसे विटामिन-बी कांप्लैक्स समूह के शीबोफ्लैविन, नियासिन, थाइमिन, पेंटोथेनिक एसिड, विटामिन-बी6 और फोलेट्स।

●- अखरोट मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत माना जाता है जैसे मैंगनीज, कॉपर, पोटाशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम।
प्रतिदिन मुट्ठी भर अखरोट आपके शरीर को मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन्स प्रदान करते हैं।

●- अखरोट के तेल में बेहतरीन खुशबू होती है। यह तेल त्वचा के सूखेपन को दूर करता है।

(Benefits Of Walnut)

Read Also :Benefits Of Small Cardamom जानिये छोटी इलायची के विषय में

Connect With Us : : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच शादी के सवाल पर Malaika Arora ने किया रिएक्ट, अरहान को बताया अनचाहा बच्चा -indianews
क्या T20 World Cup में खेलने लिए MS Dhoni को मना रहे हैं कप्तान Rohit Sharma? हिटमैन ने बताई पूरी कहानी
PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड- indianews
T20 World Cup के लिए इन दस खिलाड़ियों के नाम पर लगी मुहर! लिस्ट में मिसिंग है इस खिलाड़ी का नाम
Lok Sabha Election: बीजेपी के घोषणा पत्र पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना, जानें क्या कहा
Salman पर हमले के बाद Shahrukh ने बढ़ाई सुरक्षा, सिक्योरिटी के साथ वीडियो वायरल
Man Stabs School Principal: महाराष्ट्र में पत्नी के लापता सर्विस रिकॉर्ड पर बौखलाया पति, स्कूल प्रिंसिपल पर किया जानलेवा हमला- indianews