Canola Oil Benefits : आज तक आपने अपनी सेहत और ब्यूटी के लिए इस्तेमाल होने वाले कई सारे तेल के बारे में सुना होगा, लेकिन कैनोला आयल के बारे में अभी कम लोग ही जानते हैं। दिन-ब-दिन कैनोला आयल लोगों की रसोई तक पहुंचता जा रहा है। यह हमारे बालों से लेकर स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है। कई स्टडी में सामने आया कि इसके सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा इससे कई ब्यूटी संबंधित परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।
Read Also : Health Benefits Of Lemon Pickle नींबू का अचार भी है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
खाने में Canola Oil का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। इसमें तेल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसके अलावा Canola Oil में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।
शरीर में बढ़ी सूजन को कम करने में Canola Oil बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा Canola Oil अस्थमा और अर्थराइटिस जैसे बमारियों के इलाज में भी काफी उपयोगी साबित होता है। इसके साथ ही यह जोड़ों को गतिशील बनाता है और दर्द को कम करता है।
Canola Oil ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। Canola Oil को उनके लिए फायदेमंद है जो टाइप 2 डायबीटीज से मरीज हैं। डायबीटीज के मरीज यदि Canola Oil को खाएं तो उनके शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है। इसके अलावा Canola Oil में पाए जाने वाले उच्च मात्रा मोनोअनसैचुरेटेड फैट से ब्लड शुगर एवं इंसुलिन लेवल कंट्रोल रहता है।
Canola Oil में विटमिन ए और ङ भी पर्याप्त मात्रा में होता है और इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स और ऐंटीआक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर और कलेस्ट्रॉल को कम करता है लिहाजा इसे बटर या घी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Canola Oil हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए मदद करता है। Canola Oil में सैचुरेटेड फैट कम और मोनोसैचुरेटेड फैट ज्यादा होते हैं। सैचुरेटेड फैट से ब्लड का कलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है वहीं मोनो और पॉलीसैचुरेटेड फैट दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं।
Canola Oil कैंसर के खतरों को कम करने में बहुत असरकारक है। Canola Oil में पाया जाने वाला विटमिन ई शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है। इसके अलावा Canola Oil के खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है।
Also Read : Benefits of Eliachi tea: ये है इलायची वाली चाय बनाने का सही तरीका, डायबिटीज के मरीज जरूर करें सेवन