होम / Carrot Juice How to keep Body Healthy शरीर को कैसे हेल्दी रखें गाजर के जूस

Carrot Juice How to keep Body Healthy शरीर को कैसे हेल्दी रखें गाजर के जूस

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : December 1, 2021, 10:55 am IST

Carrot Juice How to keep Body Healthy : शरीर को तरोताजा रखने के लिए गाजर का जूस फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके लाभ यहीं समाप्त नहीं होते। यह कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, जिसके कारण आंखों की रोशनी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

गाजर का जूस हृदय की कार्यप्रणाली के लिए भी मददगार साबित हो सकता है। गाजर के जूस में कई लाभकारी गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने का काम कर सकते हैं। वैसे हम आपको बता दे कि गाजर का जूस किसी बीमारी का इलाज नहीं है। यह शारीरिक समस्याओं के लक्षण को दूर करने के साथ ही बीमारियों से बचाव में सहायक भूमिका निभा सकता है। चलिए, अब जानते हैं गाजर के जूस के फायदे।

गाजर के जूस के फायदे Carrot Juice How to keep Body Healthy

गाजर के जूस का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, जो कुछ इस प्रकार है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए Carrot Juice How to keep Body Healthy

गाजर के रस में पाए जाने वाले विटामिन ए और सी दोनों ही एंटीआक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। ये दोनों ही इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये हमे फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ये जूस विटामिन बी6 का एक समृद्ध स्रोत है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप इस जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद Carrot Juice How to keep Body Healthy

आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए जरूरी है। प्रोविटामिन ए के लिए हम कई फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। ये अंधेपन और उम्र से संबंधित नेत्र रोगों के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा गाजर का जूस ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन का एक अच्छा स्रोत है। ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर आहार के सेवन से आपकी आंखों की समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

त्वचा के लिए गाजर का जूस Carrot Juice How to keep Body Healthy

गाजर का जूस विटामिन सी और बीटा कैरोटीन, दो एंटीआक्सीडेंट प्रदान करता है जो आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है। विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए भी आवश्यक है, जो त्वचा को हेल्दी बनाता है।

कैंसर रोधी प्रभाव प्रदान कर सकता है Carrot Juice How to keep Body Healthy

कुछ अध्ययनों के अनुसार गाजर के जूस में कुछ तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव कर सकते हैं। गाजर में एंटीआॅक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे कैंसर सेल्स को रोकने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद केरेंटिनॉइड एसिड महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के शुरूआती बदलाव को रोकने में मददगार होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए Carrot Juice How to keep Body Healthy

गाजर का जूस थोड़ी मात्रा में पीने से ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि बैंगनी गाजर में एंथोसायनिन होता है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन Carrot Juice How to keep Body Healthy

  1. सुबह सामान्य तरीके से जूस के रूप में पी सकते हैं।
  2. गाजर के जूस को सूप में भी मिक्स किया जा सकता है।
  3. कस्टर्ड बनाते समय गाजर जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  4. गाजर का जूस डालकर मफिन बनाकर खाएं।
  5. जाफरानी पुलाव बनाने में गाजर के जूस का उपयोग हो सकता है।
  6. गाजर के रस और पल्प से क्रैकर्स बना सकते हैं।
  7. गाजर का जूस डालकर कैरेट ब्रेड या केक भी बनता है।

कब करें सेवन Carrot Juice How to keep Body Healthy

  1. दिन की शुरूआत गाजर के जूस से कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा ताजा गाजर का जूस ही पीना चाहिए।
  2. दोपहर के खाने के साथ गाजर के जूस का सूप ले सकते हैं।
  3. इसे शाम में सूप के रूप या केक के रूप में भी लिया जा सकता है।
  4. रात में खाने के दौरान इसे कस्टर्ड रूप में परोसा जा सकता है।

कितना करें सेवन Carrot Juice How to keep Body Healthy

गाजर जूस का सेवन करीब आधा से एक गिलास तक किया जा सकता है। यह मात्रा उम्र और शारीरिक स्थिति के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है, इसलिए गाजर के जूस की सही मात्रा जानने के लिए डायटीशियन से संपर्क करें।

Carrot Juice How to keep Body Healthy

READ ALSO : How to Strengthen Immunity Power वेरियंट के खतरे से पहले मजबूत करें इम्यूनिटी, खाने में शामिल ये करें चीजें

Connect With Us : Twitter Facebook  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT