होम / Cleft Lip and Cleft Palate क्या होता है बर्थ डिफेक्ट क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट, कैसे होता है इलाज

Cleft Lip and Cleft Palate क्या होता है बर्थ डिफेक्ट क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट, कैसे होता है इलाज

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 13, 2021, 6:28 am IST

Cleft Lip and Cleft Palate : माना जाता है बच्चे भगवान की देन होते हैं लेकिन कई बार ये मन को उदास कर देता है। ये उदासी तब आती है जब आपको पता चलता है बच्चा किसी बर्थ डिफेक्ट से साथ पैदा हुआ है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में हर साल 1.7 मिलियन से अधिक बच्चे जन्म दोष यानी बर्थ डिफेक्ट के साथ पैदा होते हैं। जन्म दोष में शारीरिक विकृतियों जैसे फांक होंठ या तालु (क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट, डाउन सिंड्रोम, जन्मजात बहरापन शामिल हैं।

कुछ जन्म दोष बाहरी रूप से दिखाई देते हैं, जबकि कुछ नहीं होते हैं। इसके अलावा कुछ डिफेक्ट का पता प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड टेस्ट और स्कैन से चल जाता है। खासकर कर क्लेफ्ट लिप और तालु की समस्या का पता स्कैन में चल जाता है। ये ऐसी समस्या है जिसे सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। (Cleft Lip and Cleft Palate)

कटे तालु और होठ एक सामान्य जन्म स्थिति है। सात सौ में से करीब एक बच्चा इस समस्या के साथ जन्म लेता है। कई बार यह आनुवंशिक हो सकता है तो कई बार इसकी वजह अनजान होती है।

क्या हो सकती है दिक्कत (Cleft Lip and Cleft Palate)

करीब दस लाख बच्चे हर साल भारत में इस समस्या के साथ पैदा होते हैं। जो बच्चे कटे होठ के साथ पैदा होते हैं उनके बारे में प्रेगनेंसी के दौरान पता चल सकता है। लेकिन कटे तालु के के बारे जानना मुश्किल है। इनमें बोलने और खिलाने में दिक्क्त हो सकती हैं। कई बार सर्जरी के बाद स्पीच थेरपी की मदद लेनी पड़ती है। वही कुछ बच्चे नाक से भी बोल सकते हैं। ये दोनों सर्जरी न्यूनतम निशान छोड़ जाती है। स्पीच थेरेपी से बोलने की कठिनाइयों को ठीक किया जा सकता है।

क्यों होती है ये दिक्कत (Cleft Lip and Cleft Palate)

प्रेग्नेंसी के दौरान विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों सहित एक स्वस्थ आहार लेना चाहिए और एक स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहिए। विटामिन और खनिजों और विशेष रूप से फोलिक एसिड का पर्याप्त मात्रा में प्रेगनेंसी के छह माह पहले से सेवन करना चाहिए। मां को विशेष रूप से शराब और तंबाकू से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं द्वारा उन क्षेत्रों में यात्रा करने से बचना जो जन्मजात विसंगतियों से जुड़े हैं। गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान परामर्श डाइबिटीज़ को नियंत्रित रखें।

कब होती है सर्जरी (Cleft Lip and Cleft Palate)

कटे होठ वाले बच्चों की सर्जरी तीन से छह महीने में हो जाती है। इसके लिए डॉक्टर सलाह देते हैं बच्चे का वजन पांच किलो के ऊपर होना चाहिए वहीं कटे तालु की सर्जरी नौ महीने में होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Read More: Nausea Medicine क्या मतली की दवा कैंसर मरीजों को लंबे समय तक जीवित रहने में मदद कर सकती है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: घोषणापत्र में एनसीपी-एससीपी ने इन मुद्दों पर खेला दाव, अग्निपथ को को लेकर किया ये बड़ा दावा
IPL 2024: कोच रिकी पोटिंग के साथ खड़े थे ऋषभ पंत, जानिए किससे मांगी माफी
Supreme Court: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा, अब इस एप के माध्यम से भेजे जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के अपडेट-Indianews
Babil Khan ने दिवंगत पिता इरफान खान के पास जाने की व्यक्त की इच्छा, डिलीट किया यह क्रिप्टिक पोस्ट -Indianews
T20 World Cup: स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया भारत-पाकिस्तान के मैच का प्रोमो, देखें यहां
Patna: पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, 3 लोगों की गई जान 15 से अधिक घायल-Indianews
विक्की कौशल-आलिया भट्ट से नीतू कपूर तक, हीराममंडी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे यह सभी सेलेब्स -Indianews
ADVERTISEMENT