होम / सोने से पहले इन चीजों का सेवन बन सकता है खतरनाक बीमारी का कारण, यहाँ जानिए क्या है वे चीज़े

सोने से पहले इन चीजों का सेवन बन सकता है खतरनाक बीमारी का कारण, यहाँ जानिए क्या है वे चीज़े

India News Desk • LAST UPDATED : May 17, 2022, 2:25 pm IST

इंडिया न्यूज़, Health Tips : जब हम पुरे दिन काम करते करते थक जाते है और घर आते है तो रात की नींद ही ऐसी होती है जो पुरे दिन की थकान को उतार सकती है और आपको राहत दे सकती है। रात की नींद हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जिन्हे रात के समय नींद नहीं आती। ऐसे लोग रात भर जागते रहते है और दिन में ज़्याद समय न होने के कारण कम ही समय सो पाते है।

ऐसे लोगो की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। इससे आप खतरनाक बीमारी का शिकार भी हो सकते है। आपको बता दे नींद न आने में हमारी डाइट का एक एहम रोल होता है यह प्रश्न आप अपने आप से पूछिए कि क्या आप ऐसा कुछ तो नहीं खा रहे जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती। आइये आगे हम आपको इस लेख में बताते है कि आपको सोते समय किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए और किन चीज़ो के सेवन से बचना चाहिए।

आइसक्रीम का सेवन होगा हानिकारक

आइसक्रीम का सेवन होगा हानिकारक

एक्सपर्ट्स के अनुसार हमे रात में सोने से पहले आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आइसक्रीम में काफी मात्रा में चीनी होती है जो कि इंसुलिन स्पाइक का कारण बनती है जिस कारण नींद आने में बहुत समस्या होती है।

टमाटर का सेवन न करे

टमाटर का सेवन न करे

यदि आप सोने से पहले टमाटर का सेवन करते है। तो ये भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योकि ये टमाटर एसिड रिफलेक्स का कारण बन सकता है और यह जल्दी डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता। तो आपको यही सलाह दी जाती है कि सोने से पहले कभी भी टमाटर का सेवन ना करे।

रात को चाय का सेवन भी होगा खतरनाक

रात को चाय का सेवन भी होगा खतरनाक

इस बात का भी खास ख्याल रखें कि कुछ लोगों को रात में सोने से पहले चाय पीने की आदत होती है। लेकिन कैफीन चाय में भी मौजूद होता है। इसलिए सोने से पहले आइस टी, ठंडी ड्रिंक्स, चॉकलेट खाने से बचना चाहिए।

सोने से पहले इन चीज़ो के सेवन से होगा लाभ

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई सोने से पहले ऐसी चीज़ो का सेवन करता है जिनमें पौटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम होता है, तो इससे हमे नींद आने में मदद मिल सकती है।

सोने से पहले केला, अखरोट, बादाम, दूध का सेवन कर सकते हैं कैल्शियम बॉडी और मसल्स को रिलेक्स करता है और यह ट्रिप्टोफैन हार्मोन को नींद बढ़ाने में मदद करने वाले हार्मोन मेलाटोनिन में बदलने में मदद करता है।

हर व्यक्ति को नींद की जरूरत होती है। एवरेज इंसान को सात से नौ घंटे की नींद चाहिए होती है। बच्चों को नौ से तेरह घंटे की नींद की जरूरत हो सकती है और नवजात बच्चों को रोजाना 12 से 17 घंटे नींद की जरूरत हो सकती है।

ये भी पढ़ें : इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ये शानदार फ़ोन्स, करना होगा थोड़ा इंतजार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
Crime News: युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए मंगवाया बर्गर, दोस्त के खा जाने पर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT