होम / Do These Home Remedies for Burning Hands हाथ जलने पर करें ये घरेलू उपचार, मिलेगा आराम

Do These Home Remedies for Burning Hands हाथ जलने पर करें ये घरेलू उपचार, मिलेगा आराम

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 3, 2021, 1:40 pm IST

Do These Home Remedies for Burning Hands : दिवाली आ गई है। दीपों के इस त्योहार में जलना एक बहुत ही कॉमन समस्या है। हर साल इस समय सैंकड़ों की तादात में लोग जलने की वजह से अस्पतालों के चक्कर काटते हैं। ऐसे में आपको भी जलने और इसके घरेलू इलाज से जुड़ी बातों को जानना जरूरी है।

कई बार पकवानों को बनाते समय हाथ जल जाता है और फास्टेंड के अभाव में ये बहुत अधिक जलने लगते हैं इनमें फफोले आदि हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इनसे आराम पा सकते हैं। ये आयुर्वेदिक टिप्स हैं जिन्हें सालों से अपनाया जा रहा है।

Read Also : Eat Jaggery Paratha in Winter in the Morning सर्दी में सुबह खाएं गुड़ का पराठा, बीमारियां रहेंगी दूर

किचन में काम करते समय कई बार लापरवाही या फिर अनजाने में लोग अपना हाथ जला लेते हैं। कई लोग दीपावली पर दीपक जलाते समय या पटाखे फोड़ते समय सावधानी नहीं रखते और खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसे में कोई पानी में हाथ डालता है तो कोई बर्फ रगड़ने की सलाह देता है। लेकिन जलने की स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए इसे लेकर लोगों में उलझन रहती है।

ग्रीन क्रैकर्स का इस्तेमाल (Do These Home Remedies for Burning Hands)

हर कोई जलन को कम करने के लिए कई तरीके अपनाता है लेकिन कई बार ये उपाय नुकसानदायक भी साबित हो जाते हैं। 4 नवंबर को दिवाली है, वैसे तो कई जगह पटाखों पर बैन लगा दिया गया है लेकिन जो लोग इस बार ग्रीन क्रैकर्स का इस्तेमाल करने वाले हैं या अपने घर मोमबत्तियां या दीपक जलाने वाले हैं वह दिवाली से पहले ही अगर अपना फर्स्ट एड तैयार रखें तो यह काफी मददगार रहेगा। हम यहां आपको बताएंगे कि आप जलने से जल्दी आराम पाने के लिए घर पर क्या उपाय कर सकते हैं।

जलने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपचार (Do These Home Remedies for Burning Hands)

सबसे पहले रनिंग वाटर से धोएं (Do These Home Remedies for Burning Hands)

जलने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को नल के नीचे पानी में रखें। कम से कम 20 मिनट तक उसी स्थिति में रहें। आइस वॉटर या आइस लगाने से स्किन टीश्यू डैमेज हो सकते हैं।

शहद और नारियल तेल का करें प्रयोग (Do These Home Remedies for Burning Hands)

अगर आपका हाथ जल गया है तो जल्दी आराम पाने के लिए एक कटोरी में तुरंत एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसे जले एरिया पर तुरंत लगाएं। आपको जलन से आराम तो मिलेगा ही, फफोल भी नहीं उठेंगे।

घी का करें प्रयोग (Do These Home Remedies for Burning Hands)

अगर हाथ जल गया है तो जली स्किन पर कूलिंग इफेक्ट देता है। अगर आपके पास पीपल और बरगद के पेड़ की जड़ है तो आप इन सब को मिलाकर बाम बना सकते हैं। घर में कोई जल जाए तो इसे तुरंत लगाएं।

जत्यादी तेल का प्रयोग (Do These Home Remedies for Burning Hands)

जत्यादी आयल आयुर्वेद में जली हुई त्वचा को आराम देने के लिए बरसों से प्रयोग किया जाता रहा है। यह पेन रिलीफ की तरह काम करता है।

एलोवेरा का प्रयोग (Do These Home Remedies for Burning Hands)

एलोवेरा का प्रयोग कर हम जले हुई स्कीन को आराम पहुंचा सकते हैं। यह त्वचा को तेजी से हील करता है।

Do These Home Remedies for Burning Hands

Read Also : Vegetable Momos Recipe वेजिटेबल मोमोज रेसिपी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें