होम / Eat These Foods To Improve Oral Health: मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ये खाद्य पदार्थ अपनाएं

Eat These Foods To Improve Oral Health: मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ये खाद्य पदार्थ अपनाएं

Suman Tiwari • LAST UPDATED : December 22, 2021, 3:57 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Eat These Foods To Improve Oral Health: शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भोजन का सही तरीके से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण होना आवश्यक माना जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ अच्छे से चबा-चबाकर भोजन करने की सलाह देते हैं। वहीं मुंह के स्वास्थ्य को अधिकांश लोग उतना महत्व नहीं देते हैं जितना देना चाहिए। इसकी उपेक्षा करना मुंह की गंभीर बीमारियों के जोखिम में डाल सकता है। इसलिए कुछ खास खाद्य पदार्थों को खानपान में शामिल करना सुनिश्चित करें, जो मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

आपको बता दें कि हमारे मुंह में एक समय में 6 अरब से अधिक सूक्ष्मजीव होते हैं। कुछ अच्छे होते हैं और कुछ खराब। ये जीव मुंह में बचे हुए भोजन पर हमला करते हैं। यही प्लाक, टार्टर (दांतों के बाहर पीले या सफेद पैच के रूप में दिखते हैं), सांसों की बदबू, मसूड़े की सूजन आदि का कारण बनते हैं। ऐसे कई आहार हैं जो दांतों की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं।

डिहाइड्रेशन मुंह के स्वास्थ्य के लिए उतना ही बुरा है जितना कि यह शरीर के अन्य भागों के लिए बुरा है। पानी मुंह में बचे हुए खाद्य कणों को निकालने के लिए भी एक बेहतरीन माउथ क्लींजर है। दिनभर में 2.5 लीटर पानी कम से कम पीना ही चाहिए।

  • सूखे मेवे: शोध कहते हैं कि ये मेवे बैक्टीरिया से लड़ते हैं जो कैविटी और मसूड़ों की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनका सेवन दिनभर में 10-15 ग्राम कम से कम करना ही चाहिए।

Eat These Foods To Improve Oral Health

नारियल पानी और ग्रीन टी

चाय और कॉफी दोनों ही मुंह के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। ये दांतों को दागदार बनाते हैं और इनेमल (दांतों का बाहरी आवरण जो दांतों को मजबूत करता है) को क्षति पहुंचाते हैं। ग्रीन टी और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों को अपनाएं और दांतों के इनेमल की भी रक्षा करें। दिनभर में 200 से 500 मिली सेवन जरूर करें।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट एंटीआक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। इसे एक सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है और यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है जो कैविटी, प्लाक, दांतों की सड़न का कारण बनते हैं। यहां तक कि ये मसूड़ों के उपचार में भी सुधार करती है। इसे एक दिन में अधिकतम 10-15 ग्राम ही लेना चाहिए।

अदरक

अदरक के गुण हमारे मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए ही लाभकारी है। इसका भी दिन में 0.5 ग्राम सेवन करना फायदेमंद होता है।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां चबाने से दांतों से प्लाक हट सकता है और मुंह को साफ करने वाली लार के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा सकता है। आहार में कई रंगों के फल और सब्जियों को शामिल करने से निश्चित रूप से स्वस्थ मसूड़े प्राप्त करने में मदद मिलती है। दिनभर में इनका सेवन 300/500 ग्राम करना अच्छा होता है।

 Eat These Foods To Improve Oral Health

डेयरी उत्पाद  

दूध बढ़ते शरीर के लिए ही नहीं, बड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद खनिज और प्रोटीन दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पनीर, दही, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम, खनिज और प्रोटीन होते हैं। दिनभर में 300 मिली दूध या 100 ग्राम दही का सेवन करना चाहिए।

READ ALSO : Mint Health Benefits पुदीना स्वास्थ्य को कैसे लाभ पहुंचाए

READ ALSO : Benefits of Desi Eggs सर्दियों में देसी अंडे खाने के फायदे क्या है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT