होम / अपने बच्चो की हाइट बढ़ाने के लिए इन 4 आसनो को करे बच्चो की आदतों में शामिल : Health Tips

अपने बच्चो की हाइट बढ़ाने के लिए इन 4 आसनो को करे बच्चो की आदतों में शामिल : Health Tips

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 23, 2022, 4:29 pm IST

Health Tips : यदि आपके बच्चो की हाइट छोटी है और आप अपने बच्चो की हाइट को थोड़ा और बढ़ाना चाहते है और बच्चो को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको उनकी फिजिकल एक्टिविटीज पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे उनकी हाइट पर भी असर दिखाई देगा, और वह फिट भी रहेंगे। कई सारे योगा एक्सपर्ट यह कहते है कि कुछ आसनों के नियमित अभ्यास से भी बच्चों की लंबाई बढ़ती है। यहाँ हम आपको उन आसनो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है जिनको अगर आप अपने बच्चों की आदत में शामिल करेंगे तो उनकी लंबाई बढ़ाई जा सकती है। आइये जानते है, आइये जानते है कोनसे है वह आसान।

1. ताड़ासन (Tadasana)

Health Tips

ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले बच्चे से कहें कि वह एक जगह पर सीधा खड़ा हो जाए। दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर रखे। लंबी गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर से ऊपर उठाए। दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में इंटरलॉक कर ले। अब एड़ी को उठाए और पैरों की अंगुलियों पर खड़े हो जाए। हाथों से पूरी बॉडी को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करे। इस अवस्था में 10 सेकेंड रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाए। बच्चे इस आसन को आसानी से कर सकते हैं।

लाभ

इस आसन को रोज करने से लंबाई बढ़ती है। पाचन तंत्र मजबूत बनता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।

सावधानियां

पैरों, पेट में दर्द होने पर बच्चे से यह आसन ना करवाएं। इसी तरह अगर कोई बच्चा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो उससे भी यह आसन ना करवाएं।

2. भुजंगासन (Bhujangasana)

Health Tips

बच्चे से कहें कि भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाए। अपनी दोनों हथेलियों को कंधों के सामने रखे। पैरों को बिल्कुल सीधा रखे। अब हथेलियों पर वजन डालते हुए नाभि तक के हिस्से को ऊपर उठाए। कुछ देर इसी अवस्था में रहे। सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में लौटने को कहें। आप बच्चे से कह सकती हैं कि वह इस योगासन को 3-5 बार दोहराए।

लाभ

भुजंगासन के नियमित अभ्यास से लंबाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भुजंगासन करने से शरीर के ऊपरी हिस्सों का भी विकास होता है। हाथों, पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

सावधानियां

अगर बच्चे के पेट, पीठ या पैरों में दर्द है, तो भुजंगासन का अभ्यास ना करवाएं। इसके अलावा पेट की सर्जरी होने पर भी भुजंगासन नहीं करना चाहिए। शुरुआत में किसी योगा एक्सपर्ट से बच्चे को योगाभ्यास सिखाएं। सही तरीके से अभ्यास करने पर ही बच्चे को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

3. पादहस्तासन (Padahastasana)

Health Tips

बच्चे से कहें कि वह पादहस्तासन करने के लिए सबसे पहले एकदम सीधा खड़ा हो जाए। लंबी गहरी सांस ले। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कूल्हों से नीचे की ओर झुके। हाथों की अंगुलियों से टखनों और नाक से घुटनों को छूने की कोशिश करे। इसका अभ्यास धीरे-धीरे करना चाहिए। शुरुआत में इसे करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

लाभ

इस आसन को करने से बच्चे की लंबाई बढ़ने के साथ-साथ उसकी एकाग्रता क्षमता भी बढ़ती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसे रोज करने से किडनी और लिवर भी स्वस्थ रहते हैं।

सावधानियां

शुरुआत में इस योगासन को धीरे-धीरे करना चाहिए। पीठ, कमर, रीढ़ की हड्डी में दर्द होने की स्थिति में बच्चे से यह आसन ना करवाएं। बच्चे के पेट में दर्द हो तो भी इस आसन को ना करवाएं।

4. वृक्षासन (Vrikshasana)

Health Tips

इस आसन को करने के लिए बच्चे से कहें कि वह अपने दोनों पैरों को मिलाकर खड़ा हो जाए। हाथों को एकदम सीधा रखे। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए एड़ी को बाएं पैर की जांघ पर रखे। अब हाथों को सिर के ऊपर सीधा रखे और नमस्कार की मुद्रा बना ले। इस दौरान उससे कहें कि वह अपनी सांसों को नियंत्रण में रखे। अब 10-20 सेकेंड तक इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटने को कहें।

लाभ

इस आसन को रोज करने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है। दरअसल, इससे हाथों और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जो लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद होता है। साथ ही यह आसन एकाग्रता को भी बढ़ाता है।

सावधानियां

अगर बच्चे के घुटनों, पैरों में दर्द है तो उससे यह आसन ना करवाएं। हाथों में दर्द होने की स्थिति में भी वृक्षासन नहीं किया जाना चाहिए।

Health Tips

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read:- Google की नई पॉलिसी के तहत, Truecaller का टॉप कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होगा बंद, जानिए क्या है पूरी खबर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews
लिव-इन रिलेशनशिप सलाह देने पर Zeenat Aman पर बरसे Mukesh Khanna, कही ये बात -Indianews
Weather Report: राजस्थान सहित कई राज्यों को मिलेगी जला देने वाली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी- indianews
Abhishek Bachchan से शादी करने से पहले ऐश्वर्या ने पेड़ से रचाई थी शादी! जानिए पूरी कहानी -Indianews