होम / Health Tips : कैसे रखें दिल का ख्याल

Health Tips : कैसे रखें दिल का ख्याल

India News Editor • LAST UPDATED : October 6, 2021, 10:53 am IST

(Health Tips)

Health Tips स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिल का होना बहुत जरूरी है। इसलिए दिल के प्रति लापरवाही बिलकुल भी नहीं बरतनी चाहिए। आज पूरा विश्व दिल से होने वाली बिमारियों से ग्रस्त है। आज के समय में दिल की बिमारी बढ़ती जा रही है। हम अपने दिल को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। दिल से हाने वाली बीमारियों के कारण कई लोगों की अचानक मृत्यु हो जाती है।

आज के लाइफस्टाइल और अनियमित आहार के कारण 30 से 40 साल की उम्र में ही लोगों को दिल के रोग होने लगे हैं। यह समस्या इतनी आम हो चुकी है की हर परिवार में कोई न कोई सदस्य हृदय रोग से ग्रस्त है। यही नहीं बल्कि अब तो छोटी उम्र के बच्चे भी इस बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं। शोध की मानें तो कम उम्र में भी लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों से शिकायत हो जाती है। यही कारण है कि लोगों में हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए तथा जागरूक और प्रेरित करने के लिए विश्व हृदय दिवस शुरू किया गया था।
आज हम जानेंगे कि हम अपने दिल को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।

रोजना करें व्यायाम (Health Tips)

नियमित रूप से व्यायाम और मॉर्निंग वॉक करने से हम अपने आपको और दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। एक्सरसाइज करने से तन के साथ साथ मन भी स्वस्थ रहता है। हम चाहें तो योगासन भी कर सकते हैं।

फास्ट फूड से करें परहेज (Health Tips)

अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें फास्ट फूड खाने से परहेज करना चाहिए। हमारे खान पान में अधिक तला हुआ भोजन नहीं होना चाहिए। जहां तक संभव हो सात्विक आहार लेना चाहिए। खाने में हरी व पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

फलोे का सेवन (Health Tips)

हमें अपने रूटिन के खाने में भोजन के साथ साथ फलों को भी शामिल करना चाहिए। अक्सर लोग बीमारी होने पर सतर्क होते हैं लेकिन अगर आपप्रतिदिन सुबह फलों का सेवन करते हैं तो उसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

ड्राई फ्रुट का इस्तेमाल (Health Tips)

इसका इस्तेमाल हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि होते हैं। आप इन्हें ब्रेकफास्ट में, खाने में या फिर डेजर्ट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप दूध के साथ या खीर में डालकर भी खा सकते हैं।

इनमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स मिलते हैं। इनको खाने से आपको हार्ट हेल्थ से जुड़े फायदे भी मिल सकते हैं।
अखरोट, बादाम, पिस्ता विशेष रूप से दिल के लिए फायदेमंद है।

चॉकलेट (Health Tips)

डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। उसमें मौजूद एंटी-एक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं की क्षति को कम करता है।

कारण (Health Tips)

दिल के मरीज अधिकतर तनाव वाले लोग होते हैं। उन्हें ही अधिकतर दिल का दौरा पड़ता है और मौत हो जाती है। रोज हंसने मात्र से 50 फीसदी तनाव कम होता है। जिससे हार्ट पर भी कम असर पड़ता है। हृदय शरीर की सभी 75 ट्रिलियन कोशिकाओं में रक्त पहुंचाता है।

हाई बीपी हर समय रहना।

शरीर में अधिक वजन होना, मोटापा होना।

शुगर का सही तरीके से कंट्रोल नहीं होना।

अधिक शराब का सेवन करना भी मुख्य कारण है।

अधिक मात्रा में वनस्पति घी का सेवन न करें।

(Health Tips)

ह्रदय रोगों के कारण हर साल किसी और रोग की तुलना में अधिक मौतें होती हैं इसलिए यह बेहद जरूरी है की हम अपने हृदय की सेहत का खास ख्याल रखें और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

(Health Tips)

Read also: Benefits Of Tomato कई बीमारियों को दूर भगाता है टमाटर

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.