होम / Health Tips खाली पेट न खाएं ये 9 चीजें

Health Tips खाली पेट न खाएं ये 9 चीजें

Mukta • LAST UPDATED : October 6, 2021, 8:25 am IST

Health Tips अक्सर भूख लगने पर हम जो कुछ मिलता है वो खा लेते हैं। इससे पेट तो भर जाता है लेकिन कई बार बीमरियां भी आपको घेर सकती हैं। सुबह के समय नाश्ता जरूर करना चाहिए। जिससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

जब भी भूख लगती है तो खाने पर ध्यान रहता है। वहीं कई चीजें खाली पेट खाने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। आज हम आपको हम ऐसी 9 खाने की वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जो हमे कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए।आइए जानते हैं।

एवोकाडो (Health Tips)

एवोकाडो एक पौष्टिक फल है जो सेहत के लिए लाभकारी है। इससे डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है। वहीं यह  रोग  प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है, शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके बावजूद भी तेज भूख लगने पर खाली पेट इसका सेवन आपके डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़ सकता है। एवोकाडो में मोनोसैचुरैटेड फैटी एसिड होता है जो धीरे धीरे पचता है। इसका खाली पेट सेवन करने से उल्टी, दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए भूलकर भी इसका सेवन खाली पेट ना करें।

कच्ची सब्जियां (Health Tips)

कच्ची सब्जियां सेहत के लिए काफी लाभदायक है। वहीं खाली पेट सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह पाचनतंत्र में गड़बड़ कर सकता है। कच्ची रेशेदार सब्जियों के खाली पेट सेवन से पेट दर्द, सूजन, कब्ज गैस की समस्या हो सकती है।

एनर्जी बार (Health Tips)

एनर्जी बार आपके शरीर को एकदम स्फूर्ति से भर सकती है। वहीं खाली पेट सेवन से पाचनतंत्र गड़बड़ा सकता है।  गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन इससे होने वाले विकार हैं। कभी भी खाली पेट एनर्जी बार का सेवन न करें।

सलाद (Health Tips)

सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इससे पेट भरा-भरा रहता है। वहीं यह हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए भी लाभकारी है। खाली पेट सेवन करने से यह नुकसान भी कर सकता है। खाली पेट सलाद का सेवन करने से हार्टबर्न, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रोटीन शेक (Health Tips)

प्रोटीन शेक काफी एनर्जी प्रदान करते हैं। इसमें काफी मात्रा में मट्ठा पाया जाता है। खाली पेट या तेज भूख लगने पर कभी भी इसका सेवन  न करें। इसके सेवन से डायरिया, पेट दर्द, सेवन ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।

रेड मीट (Health Tips)

वैसे तो रेड मीट प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर के लिए काफी लाभकारी है। वहीं ज्यादा मात्रा में या खाली पेट इसका सेवन करने से पाचनतंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकती है। इसे पचाने में काफी समय लगता है। इसके सेवन से दस्त, उलटी, ऐंठन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए।

चाय और कॉफी (Health Tips)

ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत चाय और कॉफी से होती है। वहीं कई लोग तो बेड टी के शौकीन होते हैं। चाय में थीन और कॉफी में कैफीन काफी पाया जाता है। दोनों का खाली पेट सेवन काफी हानिकारक है। इनका खाली पेट सेवन करने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड शरीर में पैदा होती  है। हां ब्रेड और टोस्ट के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

च्वीइंग गम (Health Tips)

च्वीइंग गम चबाने से वैसे तो भूख नहीं मिटती हां कुछ देर के लिए भूख शांत जरूर हो सकती है। च्वीइंग गम से पेट में गैस्ट्रिक एसिड बनता है जो पेट दर्द का कारण बनता है।

केला या सेब (Health Tips)

केला या सेब खाने से एकदम भूख शांत हो सकती है। वहीं खाली पेट केला या सेब खाने से शुगर और बीपी एकदम बढ़ सकता है। इसलिए इसके खाली पेट सेवन से बचें।

(Health Tips)

Also Read : Weight Loss Tips वेट लॉस करने में मदद करता है क्लोरोफिल वॉटर

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Kangana Ranaut ने अपने चुनावी मुद्दों का किया खुलासा, कहा- हीरोइन नहीं बहन और बेटी समझिए
Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड में सात लोग दोषी करार, अतीक अहमद का भी नाम शामिल
Arvind Kejriwal: केंद्रीय मंत्री पुरी का हमला, बोलें- “केजरीवाल का टाइम लिमिटेड, मैडम पद के लिए तैयारी कर रहीं”
Ananya Panday ने BFF Suhana Khan को दी ये बड़ी सलाह, बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को लेकर कही ये बात
51 साल की उम्र में ‘चक दे इंडिया’ फेम Vidya Malvade ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकनी में शेयर की तस्वीरें
IPL 2024: मैच से पहले दोनों टीम जान लेते हैं पिच का हाल, फिर बनाते हैं रणनीति
Mukhtar Ansari Death: अखिलेश, तेजस्वी, ओवैसी…समेत इन नेताओं ने मुख्तार के मौत पर खड़ा किया सवाल, जांच की मांग
ADVERTISEMENT