होम / healthy heart: हार्ट के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फल, इन्हे डाइट में जरुर करें शामिल।

healthy heart: हार्ट के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फल, इन्हे डाइट में जरुर करें शामिल।

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 21, 2022, 2:04 pm IST

Healthy Foods List For Heart: यदि आपको हार्ट को हेल्दी बनाए रखना है तो डाइट में इन फलों को करें शामिल इनके सेवन से आपका हार्ट हेल्दी रहेगा। 

दिल हमारे शरीर को चलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। हमे अपने दिल का बहुत ख्याल रखना चाहिए। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप हेल्दी डाइट को खाए हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए डर लगता है। क्या हमारा हार्ट हेल्दी है या नहीं?

दिल के स्वस्थ बनाए रखते है ये फल

1. अंगूर- अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। अंगूर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीफ्लेटलेट गुण पाए जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ बनाते हैं और बीमारियों से दूर रखते हैं।

2. संतरा- संतरा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। संतरा विटामिन सी, पेक्टिन और पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है।   संतरा दिल को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. हार्ट को फिट स्वस्थ रखने के लिए डेली एक संतरा जरूर खाएं।

3. एवोकाडो- हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो को डाइट मे जरुर ले। एवोकाडो में फैटी एसिड होता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. जामुन- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जामुन का सेवन जरूर करें। इनमें ऐसे पोषक होते हैं जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। जामुन के अलावा आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी भी खा सकते हैं।

5.गाजर- दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनके एंटीऑक्सिडेंट दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके अलावा गाजर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। गाजर में पाए जाने वाले फाइबर दिल की बीमारियों की संभावना कम करता।

सूचना: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीक़ों की इंडिया न्यूज़ पुष्टि नहीं करता। इनको केवल सुझाव की तरह समझे। इस तरह के किसी भी उपचार और डाईट को मानने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।

 

ये भी पढ़े-CM Yogi Death Threat: सीेएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी। फेसबुक पर किया पोस्ट शेयर

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.