होम / Home Remedies To Stop Hiccups : हिचकी के कुछ कारण और हिचकी रोकने के उपाय

Home Remedies To Stop Hiccups : हिचकी के कुछ कारण और हिचकी रोकने के उपाय

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : January 22, 2022, 11:25 am IST

Home Remedies To Stop Hiccups

Home Remedies To Stop Hiccups : कभी-कभी ज्यादा मसालेदार खाने के बाद अचानक से किसी को हिचकी आती है। लेकिन हिचकी कुछ ही मिनटों में अपने आप चली जाती है, लेकिन हिचकी जब तक रहती है तब खाने और बात करने में बहुत मुश्किल होती हैं। हिचकी रोकने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं।

वैसे तो हम सबने बहुत कुछ सुना होगा, बड़े लोग कहते है की जब कोई आपको याद कर रहा है तब हिचकी आती है लेकिन हिचकी कुछ कारण की वजह से आती है।

READ ALSO : Benefits Of Good And Deep Sleep : अच्छी नींद बहुत सारी समस्याओं को कम करती है।
हिचकी के कुछ कारण Home Remedies To Stop Hiccups

  • मसालेदार भोजनतनाव
  • ग्रस्त होना
  • बहुत अधिक खना
  • बहुत जल्दी-जल्दी खाना

हिचकी रोकने के उपाय Home Remedies To Stop Hiccups

1. कुछ सेकंड के लिए सांस रोक कर देखे 

वैसे सांस रोकना मुश्किल है लेकिन कुछ सेकंड के लिए सांस रोकने से आप हिचकी में आराम पा सकते है।

2. पेपर बैग का प्रयोग 

एक पेपर ले उसमे बैग में सांस ले और फिर छोड़ें, यह करने से आपको आराम मिल सकता है।

3. ठंडा पानी पीना Home Remedies To Stop Hiccups

आप हिचकी में आराम पाने के लिए सबसे पहले ठंडा पानी पी सकते है, ठंडा पानी हिचकियों को शांत करन मेें मदद करता है।

4. आप अपनी जीभ को खींच सकते हो

हिचकी आने पर आप अपनी जीभ को ऊपर की ओर खीचें, यह आपकी नसों को उत्तेजित करता है जो जीभ को एक हल्का झटका देगा जिससे आपकी हिचकी रुक सकती है।

5. नींबू को चाटना Home Remedies To Stop Hiccups

नींबू को चाटना या चबाने से मुँह में खट्टा स्वाद बनेगा व हिचकी में आराम देगा।

6. बर्फ वाले ठंडे-पानी के गरारे करे 

काम से काम 30 सेकंड तक गरारे करें, यह प्रक्रिया कुछ समय के बाद दोबारा की जा सकती है।

7. दानेदार चीनी खाना 

अपनी जीभ पर एक चुटकी दानेदार चीनी डालकर 5 से 10 सेकेंड तक जीभ पर रहने दें, फिर खा लें।

यदि आपको पुरानी हिचकी है, तो जीवनशैली में बदलाव से मदद मिल सकती है: 

  • गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से ना खाऐं।
  • भोजन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करें।
  • हिचकी अगर 48 घंटे से अधिक समय तक रहती है या यदि खाने, सोने या सांस लेने में समस्या होती है तो आपको डाक्टर के पास जरूर जाएं।

Home Remedies To Stop Hiccups

READ ALSO : 5 Laddu Are Beneficial For Women : महिलाओं के स्वस्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 5 लड्डू

READ ALSO : How To Protect To Omicron : नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से खुद की रक्षा कैसे करे

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें