होम / How To Increase White Blood Cells व्हाइट ब्लड सेल्स को कैसे बढ़ाएं

How To Increase White Blood Cells व्हाइट ब्लड सेल्स को कैसे बढ़ाएं

India News Editor • LAST UPDATED : October 27, 2021, 7:01 am IST

How To Increase White Blood Cells : डब्ल्यूबीसी हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है। व्यक्ति को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाए रखने में इसका अहम योगदान होता है। शरीर में इसकी कमी होने पर व्यक्ति को किसी भी तरह की बीमारी आसानी से घेर सकती है।

डब्ल्यूबीसी को बनाए रखने के लिए आपके शरीर में कुछ चीजों का होना अति आवश्यक है। विटामिन ए, सी और ई से न केवल व्हाइट ब्लड सेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है बल्कि इनकी संख्या को भी बढ़ाता है। इसलिए ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बचे रहते हैं। तो जानते है कि व्हाइट ब्लड सेल्स को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए।

ग्रीन टी (How To Increase White Blood Cells)

विटामिन सी, पॉलीफिनॉल और एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन शरीर में मौजूद बैड-बैक्टीरिया को खत्म करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और सेल्स काउंट को भी बढ़ाता है।

खट्टे फल (How To Increase White Blood Cells)

लगभग सभी खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। विटामिन सी आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है इसीलिए डॉक्टर्स मानते हैं कि खट्टे फलों को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

नींबू, अंगूर, संतरा, मौसमी, स्ट्रॉबेरी, जामुन, आम आदि सभी फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। विटामिन सी शरीर में स्टोर नहीं हो सकता है इसलिए इसका रोजाना सेवन जरूरी है।

अदरक और लहसुन जरूर खाएं (How To Increase White Blood Cells)

अपने रोज के खाने में अदरक और लहसुन का प्रयोग जरूर करें। इन दोनों में ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। अदरक शरीर में ‘इन्फ्लेमेशन’ घटाने में मदद करता है।
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व भी होता है, जो शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। प्रतिदिन भोजन में लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट के अल्सर और कैंसर से बचाव होता है और सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ती है।

रोज बादाम खाएं (How To Increase White Blood Cells)

बादाम आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद माना जाता है। अगर आप शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 8-10 बादाम जरूर खाएं।
रात में सोने से पहले बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसके छिलकों को उतारकर कच्चा ही खाएं। बादाम में विटामिन ई और घुलनशील फाइबर होता है, जो आपको सेहतमंद रखता है।

सब्जियां हैं सेहत का खजाना (How To Increase White Blood Cells)

विटामिन व खनिज अधिक मात्रा की वजह से आहार में सब्जियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इनसे लौह तत्व, विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में मिलता है। इन में शक्तिशाली एंटीओक्सीडेनट्स होते हैं जो सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाते हैं जिससे कैंसर का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स नहीं बढ़ पाते हैं।

दही (How To Increase White Blood Cells)

रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन शरीर में व्हाइट सेल्स की मात्रा को बढ़ाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए एंटीबायोटिक्स का काम करते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

जिंक युक्त आहार (How To Increase White Blood Cells)

जिंक से भरपूर आहार जैसे मांस, मछली, दूध और सी फूड्स का भी अधिक सेवन करें क्योंकि इससे भी व्हाइट सेल्स की कमी पूरी होती है। साथ ही इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

विटामिन सी युक्त आहार (How To Increase White Blood Cells)

विटामिन सी से भरपूर ताजे फल, हरी सब्जियां, टमाटर, रसीले व खट्टे फलों को अपने डाइट में शामिल करें। इससे भी सेल्स की संख्या बढ़ती है और ये शरीर में कोशिकाओं के कार्य को भी बेहतर बनाते हैं।

लहसुन (How To Increase White Blood Cells)

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर लहसुन का सेवन रामबाण औषधी है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार है। साथ ही इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व पेट के अल्सर, कैंसर और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

हल्दी बचाए बड़े रोगों से (How To Increase White Blood Cells)

खाना बनाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें। हल्दी आपको कई बड़े रोगों जैसे हड्डियों की कमजोरी, कैंसर और ब्लड प्रेशर से बचाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट माना जाता है, तो रोगों से आपके शरीर की रक्षा करता है।

How To Increase White Blood Cells

Also Read : सेबी ने दी पेटीएम को IPO लाने की अनुमति ,जानिए किसका टूटेगा रिकॉर्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT