होम / How to Prevent Dengue Symptoms डेंगू के लक्षण दिखने पर कैसे करें बचाव

How to Prevent Dengue Symptoms डेंगू के लक्षण दिखने पर कैसे करें बचाव

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 2, 2021, 12:13 pm IST

How to Prevent Dengue Symptoms : बदलते मौसम के कारण रोजाना डेंगू बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी से बचने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और जहां तक हो सके घर से मच्छरों को भगाने का भरसक प्रयास करना चाहिए ताकि आप व आपके परिवार के लोग इस बीमारी की चपेट में न आएं।

लगभग गत एक-दो महीने से हमारे देश के कई हिस्सों में डेंगू बीमारी से लोगों के मरने के समाचार रोजाना मिल रहे हैं। इस साल में एक हजार से भी अधिक डेंगू बीमारी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में डेंगू बीमारी का प्रकोप चरम पर है।
शायद आपको पता ही होगा कि डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता हैं।

डेंगू के लक्षण सामान्यत (How to Prevent Dengue Symptoms)

1. डेंगू बीमारी का संक्रमण होने के 3 से 14 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं।
2. तेज बुखार हो जिसमें लगातार सिरदर्द बना रहे। साथ ही उल्टी होने के अलावा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द बना रहे तो यह डेंगू बुखार हो सकता है।
3. त्वचा पर लाल रंग के निशान भी पड़ जाते हैं।
अगर बुखार की पहचान हो जाए और सही समय पर इलाज शुरू हो तो दो से सात दिनों के भीतर मरीज ठीक हो सकता है। डेंगू से बचने के लिए आपको घर में मच्छरों को आने से रोकने होगा।

आइये जानते हैं डेंगू मच्छरों से बचाव के उपाय (How to Prevent Dengue Symptoms)

नीम का तेल (How to Prevent Dengue Symptoms)

क्या आप जानते हैं कि नीम के तेल का प्रयोग करके डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से खुद को बचाया जा सकता है। अगर आप खुद को मच्छरों से बचाना चाहते हैं तो आप नीम के तेल को अपने शरीर पर लगा लें या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दिया कमरे में जला सकते हैं। आप पुदीने के पत्तों का रस भी शरीर पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।

कपूर से भगाएं मच्छर (How to Prevent Dengue Symptoms)

कपूर का उपयोग आमतौर पर पूजा में किया जाता है। लेकिन शायद आप जानते होंगे कि कपूर के प्रयोग से मच्छरों को भगाया जा सकता है। मच्छरों को भगाने के लिए पहले कमरे के दरवाजे और खिड़की को बंद कर दें ओर 10 मिनट के लिए कमरे में कपूर को जला दें। देखते ही देखते कपूर की खुशबू से सारे मच्छर भाग जाएंगे।

तुलसी भी लाभकारी (How to Prevent Dengue Symptoms)

जैसा की आप सभी जानते ही हैं कि तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों का रस शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते।

लैवेंडर का फूल (How to Prevent Dengue Symptoms)

लैवेंडर एक बहुत ही अच्छा और खुशबूदार फूल है। आप लैवेंडर का इस्तेमाल मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। इस फूल की तेज खुशबू से मच्छर कहां जाते हैं पता भी नहीं चलता। मच्छरों को भगाने के लिए आप लैवेंडर के तेल का उपयोग कर सकते हैं। आप लैवेंडर के तेल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या पूरे कमरे में रूम फ्रेशनर की तरह छिड़क सकते हैं।

नींबू और लौंग (How to Prevent Dengue Symptoms)

आप नींबू और लौंग के उपयोग से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और इसके चारों तरफ लौंग गड़ा कर कमरे में रख दें। इस उपाय से मच्छर कमरे में नहीं आएँगे।

Read Also : There is No Hope of Breath in Delhi till Diwali दिल्ली में दीपावली तक नहीं सांस की आस

लहसुन भी है गुणकारी (How to Prevent Dengue Symptoms)

लहसुन का उपयोग सिफ खाने में हीं नहीं और भी कई चीजों में किया जा सकता है। लहसुन के औषधीय रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और मच्छर से भी छुटकारा पाने मे भी। दरअसल, लहसुन की गंध से मच्छर भाग जाते हैं।
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का रस अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर लहसुन के रस का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे आप या आपके कमरे में लहसुन की गंध हो सकती है लेकिन मच्छरों से बचाव तो किया जा सकता है।

पानी मुख्य कारण(How to Prevent Dengue Symptoms)

आपको पता ही है कि सबसे अधिक मच्छर पानी में ही पनपते हैं, इसलिए अपने घरों दुकानों के आस पास पानी को जमा न होने दें। अगर आपके घर या दुकान आदि के आस पास गड्ढे हैं तो उन्हें भर दें, या नालियां रूकी हुई हैं तो उन्हें तुरंत साफ कर दें।
अगर इन गड्ढों से नालियों आदि को साफ करना मुमकिन ना हो तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डाल दें। मिट्टी का तेल भी डाल सकते हैं मुगले आयल भी डाल सकते हैं। घर के अंदर भी पानी को जमा होने से रोकें।

खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं (How to Prevent Dengue Symptoms)

अपने घर में मच्छरों को आने से रोकने के लिए खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं और दरवाजे को बंद रखें। इससे आपके घर में हवा की आवाजाही तो होगी, लेकिन मच्छर अंदर नहीं आ पाएंगे।
वहीं अगर घर के अंदर मच्छर आ गए हैं तो उन्हें दूर करने के लिए आप स्प्रे या कॉइल्स आदि की मदद भी ले सकती हैं। इसके अतिरिक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करना भी अच्छा विचार है।

खुद को कवर करके रखें (How to Prevent Dengue Symptoms)

डेंगू के मच्छर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद को कवर करके रखें। मसलन, घर में भी फुल स्लीव्स कपड़ों का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा पैरों में जुराब आदि पहनी जा सकती है इससे आपको मच्छर नहीं काट सकते।
जब भी आप घर से बाहर निकलें तो मच्छर से बचाने वाली क्रीम को शरीर के खुले हिस्सों पर जरूर लगाएं। हालांकि आपको इसे कपड़ों के भीतर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। बस ओपन एरिया में इसका इस्तेमाल करें।

How to Prevent Dengue Symptoms

Read Also : How Sweet Potato is Beneficial in Winter सर्दी में शकरकंद कैसे फायदेमंद है

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
ADVERTISEMENT