होम / Increase Eyesight आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह घरेलू उपाय अपनाएं

Increase Eyesight आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह घरेलू उपाय अपनाएं

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : December 31, 2021, 3:02 pm IST

Increase Eyesight : आज-कल प्रदूिषत वातावरण और गंदगी के कारण आंखो पर बूरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हमारी आंखो की रोशनी का कम होना आज-कल आम बात हो गई है। कहते हैं आंखें है तो जहां हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों से ही हम इस दुनिया को देखते हैं, इसलिए अपने शरीर की देखभाल करने की तरह, अपनी आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है। हालांकि कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है। अगर कमजोर आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो दृष्टिदोष या दूरदर्शिता या फिर आम भाषा में समझे तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

कई लोगों को आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के घरेलू नुस्खों के बारे में पता ही नहीं होता है। अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों को अपना सकते हैं। ये घरेलू उपचार अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

READ ALSO : Home Remedies For Itchy Eyes आंखों की खुजली के लिए घरेलू उपाय

देशी घी Increase Eyesight

आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के लिए इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए। देसी घी आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है। यह घी विटामिन और खनिजों से भरा होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करता है। आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए, आपको अपने आंखों पर घी लगाना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए मालिश करनी चाहिए।

बादाम, सौंफ और मिश्री Increase Eyesight

इस मिश्रण में उपयोग किए जाने वाले सभी 3 तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए, आपको बादाम, मिश्री, सौंफ की जरूरत पड़ेगी। पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस लें। सोने से पहले हर रात गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच लें। 7 दिनों तक हर रोज इसका सेवन करने से आपको आंखों की रोशनी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

आंवला Increase Eyesight

आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीआॅक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज Increase Eyesight

आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

गुलाब जल Increase Eyesight

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

सरसों का तेल Increase Eyesight

सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।

त्रिफला Increase Eyesight

त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।

Increase Eyesight

READ ALSO : What Are The Benefits Of Peanut Butter पीनट बटर खाने से होगा अद्भुत फायदे

READ ALSO : Benefits of Eating Makhana मखाना खाना सेहत के लिए अच्छा होते है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पार्टी से निष्कासित, पीएम मोदी की टिप्पणी की थी आलोचना- Indianews
First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना कब पूरी होगी? NHSRCL ने दिया जवाब – India News
Lok Sabha Election: राजस्थान की इस सीट पर अपने ही उम्मीदवार को वोट न देने की जनता से अपील, जानें आखिर क्या है वजह- Indianews
Hathras MP Dies: भाजपा के हाथरस से सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि- Indianews
Pratap Dudhat: ‘अपनी मां-बेटियों को राहुल गांधी के पास…’, कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का नपुंसकता पर घटिया बयान! – India News
UPSC CAPF 2024 Notification: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई- Indianews
DC vs GT : ऋषभ पंत ने खेली तुफानी पारी, गुजरात टाइटंस का सामने रखा 225 रन का लक्ष्य-Indianews
ADVERTISEMENT