होम / Kapoor ke Fayade मंदिर में रखा कपूर हटाएगा पिंपल्स के हर निशान

Kapoor ke Fayade मंदिर में रखा कपूर हटाएगा पिंपल्स के हर निशान

India News Editor • LAST UPDATED : October 7, 2021, 9:05 am IST

Kapoor ke Fayade  पिंपल्स के निशान को हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं कपूर के तीन होममेड फेस मास्क
पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कपूर से क्या आप जानते हैं कि कपूर चेहरे पर पिंपल्स के निशान को हटाने के लिए किया जाता हैं। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद है। कपूर एक बेहतरीन एंटीआॅक्सीडेंट के तौर पर प्रयोग किया जाता हैं।

कपूर और नारियल के तेल से बनाएं फेस मास्क (Kapoor ke Fayade )

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कप नारियल तेल में दो चम्मच बारीक कपूर की जरूरत हैं। कपूर और नारियल के तेल को मिलाएं। एक चम्मच इस पैक को लेकर चेहरे पर धीरे से मालिश करें।

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को दूर रखने और मुंहासे के इलाज में मदद करता हैं। जब साथ में कपूर का प्रयोग किया जाता है, तो यह चेहरे के छिद्रों से गंदगी को साफ कर देता है। ग्लोइंग स्किन के लिए भी इस पैक का प्रयोग किया जाता है।

मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और कपूर से बनाएं फेस पैक (Kapoor ke Fayade)

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक टुकड़ा कपूर या कपूर का तेल और गुलाब जल चाहिए। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 15-20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धों लें।

यह फेस पैक से चेहरे पर होने वाले काले धब्बों को हटाने के काम आता है। वहीं, अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के दाग हैं, तो यह उसको भी कम करके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है।

कपूर और बेसन से बना फेस मास्क (Kapoor ke Fayade)

आधा चम्मच कपूर का तेल, एक बड़ा चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह ले मिलाएं। इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने फेस को पानी से धों लें। बेसन आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।

बेसन डेड स्किन को भी हटाता है और स्किन को फ्रेश भी करता है। इस फेस पैक में मौजूद गुलाब जल स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता हैं और चेहरे पर सूजन और पिंपल्स को दूर रखता है।

(Kapoor ke Fayade)

 

Read also: Benefits Of Banana Shake वजन बढ़ाना चाहते हो तो डेली पिएं बनाना शेक

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.