होम / Mishri Ke Fayde : आयुर्वेद में औषधि समान मानी गई है मिश्री

Mishri Ke Fayde : आयुर्वेद में औषधि समान मानी गई है मिश्री

Sunita • LAST UPDATED : October 5, 2021, 8:18 am IST

Mishri Ke Fayde : शक्कर जैसी मिठास के समान मिश्री का उपयोग काफी समय पहले से ही आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में किया जाता रहा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ अद्भुत लाभकारी गुणों से परिपूर्ण मानी जाती है। कई भारतीय रेस्टोरेंट में इसे भोजन के बाद सौंफ के साथ परोसा जाता है। मंदिरों में भी मिश्री को प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। मिश्री वो मिठास है जो भगवान श्री कृष्ण को भी माखन के साथ अर्पित की जाती है। ये लाभकारी होने के साथ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्पपूर्ण भूमिका अदा करती है साथ ही शरीर को सेहतमंद रखती है। आइये जानते है कि मिश्री हमारे शरीर के लिये कितनी लाभप्रद है।

Read Also : Fruits And Vegetables Breakfast अब ब्रेड को कहें हमेशा के लिए बाय-बाय, अपनाएं ये फ्रूट और वेजिटेबल्स

शरीर को ऊर्जा मिलती है (Mishri Ke Fayde)

मुंह का स्वाद बढ़ाने के अलावा मिश्री के सेवन करने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से मूड अच्छा रहता है।

नाक से खून आना बंद हो जाता है (Mishri Ke Fayde)

गर्मी के मौसम में कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। मिश्री का सेवन करने से नाक से खून आना तुरंत बंद हो जाता है।

पाचन क्रिया ठीक रहती है (Mishri Ke Fayde)

मिश्री का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। मिश्री में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं। जिससे खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन जरूर करें।

खांसी-जुकाम में फायदेमंद (Mishri Ke Fayde)

खांसी, जुकाम सबसे आम बीमारी होती हैं। अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम की समस्या रहती है। ऐसे में मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर रात के वक्त इसका सेवन करें। इसके अलावा मिश्री और काली मिर्च के पाउडर का सेवन गुनगने पानी के साथ करेंगे तो भी खांसी से आराम मिलेगा।

शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है (Mishri Ke Fayde)

नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल तो बढ़ता ही है। साथ में रक्त संचार भी सही रहता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से खून की कमी होती है। बिना कुछ किए थकान महसूस होती है। कमजोरी का एहसास होता है। कई लोगों को चक्कर भी आते हैं। अगर इन सभी समस्याओं से गुजर रहे हैं तो नियमित तौर पर मिश्री का सेवन जरूर करें।

 

Read Also : Spices that Protect against Cold: सर्दियों में जरूर इस्तेमाल करें रसोर्ई के ये मसाले

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.