होम / Nail Care Tips : अपने नाखून को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Nail Care Tips : अपने नाखून को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sunita • LAST UPDATED : October 8, 2021, 7:31 am IST

Nail Care Tips : नाखून आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। लड़कियों के बीच इन दिनों आर्टिफिशियल नेल्स पर नेल आर्ट करने का ट्रेंड काफी छया हुआ है। कुछ लोगों के नाखून टूट जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें परफेक्ट शेप नहीं मिलती है। अगर आपके भी नाखून जल्द टूट जाते हैं तो आपको इसके पीछे का कारण जानना चाहिए। नाखून टूटने के पीछे हार्मोनल कारण हो सकता है। इसके अलावा पोषण की कमी हो सकती है। अगर आपके नाखून बार बार टूट जाते है और लंबाई नहीं बढ़ पाती है तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर के आपके नाखून मजबूत बन सकते हैं।

Read Also : Health Benefits Of Kantola : किडनी स्टोन और वजन कम करने में कारगर है कंटोला की सब्जी

Olive Oil (Nail Care Tips)

Olive Oil में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। Olive Oil से नाखूनों की मालिश कर सकते हैं। यह करने से इन्हें पोषण तो मिलता ही है, साथ ही नाखून जल्दी व मजबूत बढ़ते हैं।

Petroleum jelly (Nail Care Tips)

कई बार नाखून ड्राय होने के कारण टूट जाते हैं। इसके लिए पेट्रोलियम जेली एक सरल उपाय है। यह नाखूनों पर एक मोटी परत बनाकर रखता है, जिससे ये ड्राय नहीं होते हैं। आप पेट्रोलियम जेली में दो से तीन विटमिन ई की कैप्सूल मिलाकर रख सकते हैं। और इस मिक्सचर को रोज़ाना रात को सोने से पहले नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही महीनों में आपको अपने नाखूनों में फर्क दिखने लगेगा।

Toothpaste (Nail Care Tips)

टूथपेस्ट न केवल दांतों को चमकाने का काम करता है बल्कि नेल्स को भी साफ कर और शाइनी बनाता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत सरल है। इसके लिए आपको बस एक पुराना टूथब्रश और ब्लीचयुक्त टूथपेस्ट चाहिए। फिर टूथब्रश में टूथपेस्ट लगाकर नाखूनों को अच्छे से ब्रश करें। 5 मिनट के बाद इसे सादे पानी से धोकर मॉइश्चराइज कर लें। यह आपके नेल्स को हमेशा शाइन देगा।

Manicure (Nail Care Tips)

Nail Care Tips

नेल्स को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए अक्सर लोग पार्लर का सहारा भी लेते हैं। इसके लिए मेनिक्योर बहुत जरूरी है। यह नाखूनों से पीलापन और डेड स्किन को हटाता है। इसके अलावा यह नेल्स को मजबूती भी देता है। आप चाहें तो घर पर भी आसानी से मेनीक्योर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में गुनगुना पानी और दो बूंद शैंपू लेकर एक सलूशन तैयार करना है। फिर 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डिप कर के रखें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा। और बेहतर रिजल्टस के लिए इसमें लेमन या कोई भी एसेंशियल आॅयल मिला सकते हैं।

Lemon (Nail Care Tips)

नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो नेल्स की ग्रोथ में मदद करता है। नाखूनों को ब्लीच कर उनकी चमक भी बढ़ाता है। नींबू का उपयोग हम दो तरीके से कर सकते हैं। पहला तो हम इसे नाखूनों पर रगड़ सकते हैं और दूसरा नींबू के पानी में इसे डिप कर सकते हैं। यह ध्यान रहे कि ये नेल्स को ड्राई कर देता है तो यह करने के बाद नाखूनों में आयल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। दूसरा उपाय करने के लिए आप एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और इसमें आधा नींबू और चुटकीभर नमक मिलाएं। अपने हाथों को कम से कम 10 मिनट तक इसमें डिप करें। फिर इसके बाद,नींबू को नाखूनों में रगड़ें। यह हमारे नेल्स को अंदर तक साफ करके पीलापन दूर कर देता है। साथ ही कोशिश करें कि यह उपाय सप्ताह में दो बार जरूर करें।

(Nail Care Tips)

Also Read : Benefits of Sandalwood Powder चंदन पाउडर के इस्तेमाल से चेहरा करेगा ग्लो

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Summer Tourist Destination: गर्मी से पानी है राहत तो, घूमने जाइये भारत में इन कुछ जगहों पर-Indianews
IPL 2024: KKR के खिलाड़ियों ने लिया Golf का मजा, मिचेल स्टार्क और रिंकू सिंह के लिए कोच नहीं कही ये बात
Lok Sabha Election: मतदान के दूसरे चरण में कौन-कौन सी लोकसभा सीट है सबसे खास, देखें लिस्ट-Indianews
Faridabad: फरीदाबाद में बैंक मैनेजर को किया अगवा, किरायेदारों ने मालिक के खिलाफ रची थी साजिश-Indianews
RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
ADVERTISEMENT