होम / Red Meat, Chicken Or Fish, जानें किसमें सबसे अधिक होता है प्रोटीन

Red Meat, Chicken Or Fish, जानें किसमें सबसे अधिक होता है प्रोटीन

Mukta • LAST UPDATED : October 10, 2021, 10:44 am IST

Red Meat, Chicken Or Fish जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन होते हैं वे अकसर चिकन, फिश और रेड मीट ज्यादा खाते हैं। इससे शरीर को काफी मात्रा में प्रोटीन मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस तीनों में से किसमें प्रोटीन की ज्यादा होती है।
शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को सही करने में प्रोटीन काफी मदद करते हैं।

प्रोटीन मांसपेशियां, पाचन शक्ति और हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। प्रोटीन से हमारे शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। इसलिए प्रोटीन युक्त खाने की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। प्रोटीन हमें रेड मीट, फिश और चिकन से भरपूर मिलता है।

रेड मीट ज्यादा प्रोटीन भरा (Red Meat, Chicken Or Fish)

मीट, चिकन या फिश में अन्य खाने-पीने की चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन पाई जाती है लेकिन रेड मीट यानि कि पशु मांस में फिश और चिकन के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होती है। इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि पशु प्रोटीन जैसे कि मांस, मछली और मुर्गी के स्रोत एंटीबायोटिक्स, कृत्रिम हार्मोन और रसायनों से दूषित होते हैं। इसका लम्बे समय के बाद स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है जो कि लंबे समय तक बना रहता है।

रसायनों की मिलावट का खतरा ज्यादा (Red Meat, Chicken Or Fish)

मछली और पोल्ट्री फार्म में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए आजकल हार्मोन और एंटीबायोटिक इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा हे। ऐसे रसायनों से प्रोडक्शन तो बढ़ जाता  है लेकिन जब ऐसे रसायनों से युक्त मछली और चिकन का सेवन किया जाएगा तो शरीर कहां तक सही रहेगा।

आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए रेड मीट खाना काफ हद तक सही रहता है। क्योंकि ऐसे रसायनों का इस्तेमाल नहीं होता है।

रेड मीट देता है कई पोषक पदार्थ (Red Meat, Chicken Or Fish)

रेड मीट मानव शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व होते हैं। रेड मीट फेट को वर्न करने में मदद करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में स्टीयरिक एसिड होता है, जो शरीर के फेट को वर्न करने में मदद करता है।

(Red Meat, Chicken Or Fish)

 

Also Read : Health Tips आंख से दिल की बीमारी का पता लगाना हुआ आसान, रेटिना की स्कैनिंग बताएगी स्ट्रोक का जोखिम

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें