होम / Singhaade Ke Fayade गुणकारी है सिंघाड़ा, दूर रहती हैं ये बीमारियां

Singhaade Ke Fayade गुणकारी है सिंघाड़ा, दूर रहती हैं ये बीमारियां

Mukta • LAST UPDATED : October 29, 2021, 9:54 am IST

Singhaade Ke Fayade सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। अब मौसमी फलों की बहार होगी। ठीक इसी समय आता है सिंघाड़ा। ये एक जलीय फल है जिसे अंग्रेजी में वॉटर चेस्टनट या वाटर कैल्ट्रॉप कहा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ‘सिंघाड़ा’ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे कच्चा, उबालकर या फिर हलवा बनाकर खाया जाता है। वहीं सिंघाड़े का आटा व्रत में इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से कौन सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

गले की खराश (Singhaade Ke Fayade)

एंटी-आक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण सिंघाड़ा गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। खराश और टॉन्सिल से राहत पाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है।

अस्थमा (Singhaade Ke Fayade)

सर्दियों के मौसम में अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। नियमित रूप से सिंघाड़े का सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए (Singhaade Ke Fayade)

डायबिटीज रोगियों के लिए सिंघाड़ा फायदेमंद होता है। ये डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।

एसिडिटी, गैस और अपच (Singhaade Ke Fayade)

पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हैं। गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच लोग अक्सर परेशान रहते हैं। सिंघाड़े का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकता है। साथ ही इसका सेवन करने से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है।

फटी एड़ियों के लिए (Singhaade Ke Fayade)

सिंघाड़ा, फटी एड़ियों को ठीक करने में कारगर है। शरीर के किसी हिस्से में दर्द या सूजन से राहत पाने के लिए भी आप इसका पेस्ट बनाकर उस जगह पर लगा सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए सिंघाड़ा एक हेल्दी आप्शन है। इसे खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है।

मजबूत दांत और हड्डियां (Singhaade Ke Fayade )

सिंघाड़े का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है।

(Singhaade Ke Fayade)

Read Also : How to Make Good Health By Drinking Hot Water गर्म पानी पीने से कैसे बनाएं अच्छी सेहत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT