होम / Skin Allergy Remedies : एलर्जी के लक्षण और उपचार

Skin Allergy Remedies : एलर्जी के लक्षण और उपचार

India News Editor • LAST UPDATED : October 24, 2021, 11:05 am IST

Skin Allergy Remedies

Skin Allergy Remedies : एलर्जी बहुत आम होती हैं, विशेष रूप से बच्चों में। कुछ बच्चों में उनके बड़े होने के साथ-साथ उनकी एलर्जी भी गायब हो जाती हैं, लेकिन कुछ बच्चों में यह लंबे समय तक रह सकती है।
लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि एलर्जी बचपन में ही शुरू होती हैं। वयस्कों में उन चीजों से भी एलर्जी होने लग सकती है जिनसे उन्हें पहले एलर्जी नहीं थी। एलर्जी एक ऐसी परेशानी बन सकती है, जो रोजाना की गतिविधियों में प्रभाव डालती है, हालांकि ज्यादातर एलर्जी के मामले हल्के ही होते हैं, जिनको पूरी तरह से नियंत्रण में रखा जा सकता है। गंभीर एलर्जी के मामले बहुत आम बात नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनके प्रति सचेत रहना चाहिए।

Also Read : गहरी नींद के आसान उपाय

एलर्जी के लक्षण 

  • नाक-कान में खुजली होना,
  • नाक बहना,
  • नाक बंद हो जाना या फिर छींक आना,
  • गले में खुजली या खांसी आना,
  • आंखों में खुजली, लाली,
  • सूजन,
  • जलन या पानी बहना या सिर दर्द और उल्टी आना,

एलर्जी के उपाए

Also Read: मौसम खराब होने की वजह से अगर आज न दिखा चांद तो ऐसे खोलें व्रत

सेब का सिरका (Skin Allergy Remedies)

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर) एल्कलाइन प्राकृति का होता है। इसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इन गुणों की मदद से इसे त्वचा पर लगाने से एलर्जी में आराम मिलता है और त्वचा पर संक्रमण बढ़ता नहीं है।

इसके लिए आपको चाहिए सेब के सिरके का एक बड़ा चम्मच और एक कप पानी। पानी को गर्म करके उसमें सेब का सिरका मिला लें। अब रूई की मदद से इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगे रहने के बाद धो लें। जब तक स्किन एलर्जी में सुधार नहीं होता, तब तक आप इस प्रक्रिया को रोज़ाना कर सकते हैं।

नारियल तेल (Skin Allergy Remedies)

नारियल तेल मॉइश्चराइज़िंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है, इसलिए, माना जाता है कि नारियल का तेल त्वचा की एलर्जी के कारण होने वाली रेडनेस और खुजली से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नारियल के तेल की कुछ बूंदों को हथेली पर लेकर प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धोएं और फिर तौलिए से सुखा लें।

नीम (Skin Allergy Remedies)

नीम में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एलर्जी के कारण त्वचा में हुई खुजली, रेडनेस और सूजन को कम करते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन गुण भी होता हैं, जो स्किन एलर्जी के इलाज में असरदार माना जाता है।

नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और त्वचा पर लगा कर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर इसे पानी से धो लें। जब तक सुधार न दिखे इसे लगाते रहें।

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT