होम / जामुन खाने के बाद ये चीजे हो सकती है सेहत के लिए हानिकारक, जानिए

जामुन खाने के बाद ये चीजे हो सकती है सेहत के लिए हानिकारक, जानिए

Sachin • LAST UPDATED : June 29, 2022, 1:58 pm IST

इंडिया न्यूज़, Health Tips (New Delhi): गर्मी के मौसम में जामुन को काफी पसंद किया जाता है। हर कोई इस फल का शौकीन होता है। यह मौसमी फल है जो केवल गर्मियों के मौसम में पैदा होता है। बच्चो से लेकर बुर्जुग सभी इस फल को खाना पसंद करते है। जामुुन खाने में खट्टे और मीठे दोनों होते है। जिसमें बहुत से विटामिन पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए लाभ दायक होते है। जामुन का सेवन करने से हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं रहती। जामुन में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते है। जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन को भी रोकता है। इससे शरीर को इम्युनिटी की क्षमता प्राप्त होती है।

जामुन खाने के बाद इनका न करें सेवन

जामुन हम अपनी सेहत के साथ साथ स्वाद के लिए भी खाते है। लेकिन जामुन खाने के बाद कुछ ऐसी चीजे है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। जामुन को खाने के बाद दूध, दही, पानी, हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है।

जामुन के बाद दूध का न करे सेवन

जामुन खाने के बाद तुरंत दूध को पीना हमारे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस फल को खाने के 2 घण्टे बाद ही हमें दूध का सेवन करना चाहिए। जामुन के तुरंत बाद दूध पीने से शरीर में जहरीली गैस पैदा होती है जिससे हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पानी भी कर सकता है नुकसान

जामुन खाने के बाद हमें पानी नही पीना चहिए। जामुन खाने के बाद पानी हमारे शरीर में रासयनिक क्रिया होती है जो किसी भी व्यक्ति के लिए ठीक नहीं है। जामुन खाने के बाद हमें 20 से 30 मिनट बाद पानी का सेवन करना चहिए।

हल्दी के सेवन से बचें

जामुन खाने के बाद हमें हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। जिसके सेवन से हमारे शरीर में एलर्जी या रिएक्शन जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही इस कॉम्बिनेशन से व्यक्ति की हालत भी बिगड़ सकती है। जामुन के बाद हल्दी का सेवन करने से पेट से जुडी समस्याओं को भी पैदा कर सकता है।

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.