होम / Vitamin B12 Enriched Foods इन हेल्दी फूड्स से करें विटामिन बी 12 की कमी को पूरा

Vitamin B12 Enriched Foods इन हेल्दी फूड्स से करें विटामिन बी 12 की कमी को पूरा

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 8, 2021, 11:08 am IST

Vitamin B12 Enriched Foods : शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बी 12 महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। अगर विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से शरीर स्वस्थ्य नहीं रह सकता। जीवन को चलाने के लिए लाल रक्त कोशिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लाल रक्त कोशिकाएं ही पूरे शरीर की एक-एक कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाती है। जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, तो आप बहुत ज्यादा कमजोर और थकान महसूस करने लगते हैं।

इसके साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। आमतौर पर विटामिन बी 12 की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी हो जाती है। सही समय पर इलाज नहीं कराने से स्थिति खराब हो सकती है। लेकिन कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनकी मदद से विटामिन बी 12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि विटामिन बी 12 से भरपूर कौन-कौन से फूड्स हैं।

विटामिन बी 12 की कमी के कारण (Vitamin B12 Enriched Foods)

विटामिन बी 12 की कमी के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप विटामिन बी 12 के लिए आवश्यक फूड का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो यह प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अलावा कई चिकित्सकीय स्थितियां हैं जिनमें विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। कभी-कभी एचआईवी जैसी बीमारियों की वजह से शरीर में विटामिन बी 12 का अवशोषण नहीं हो पाता है। इसके अलावा कुछ बैड बैक्टीरिया, एंटीबायोटिक, सर्जरी और टेपवर्म भी इसकी कमी की वजह हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण (Vitamin B12 Enriched Foods)

बहुत ज्यादा थकान महसूस करना। कभी-कभी चक्कर आना। भूख नहीं लगना। स्किन पीला या मटमैला हो जाना। बिना किसी वजह वजन घटना। हाथ और पैर में झुनझुनी या सुन्न होना। दिल की धड़कन तेज होना। मांशपेशियों में कमजोरी होना। अक्सर मूड चेंज होना।

विटामिन बी 12 की कमी के लिए क्या खाना चाहिए (Vitamin B12 Enriched Foods)

हमारे भोज्य पदार्थों में कई ऐसी चीजें हैं, जिनसे विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। मांस, मछली, चिकेन आदि में भरपूरा मात्रा में विटामिन बी 12 मौजूद होता है। मटन में लीवर खाने से विटामिन बी 12 की कमी नहीं होती। इसके अलावा कम फैट वाला दूध, छांछ और चीज में भी विटामिन बी 12 मौजूद होता है। अंडा और मछली विटामिन बी 12 का बढ़िया स्रोत है। खासकर टूना, ट्रॉट, सेलमन मछली में विटामिन बी खूब पाया जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Read Also : How To Treat Cough खांसी का इलाज कैसे करें

Read Also : Benefits of Cinnamon Milk दालचीनी वाले दूध के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT