होम / Ways To Store Apples सेब को लंबे समय तक स्टोर करने के तरिके

Ways To Store Apples सेब को लंबे समय तक स्टोर करने के तरिके

India News Editor • LAST UPDATED : November 3, 2021, 1:12 pm IST

इंडिया न्यूज : 

Ways To Store Apples : आप भी जब बाजार जाते होंगे तो ऐसे ही कुछ अधिक मात्रा में सेब खरीदकर घर लाते होंगे और कुछ दिन बाद खराब होने लगते होंगे। लेकिन, अब सेब खराब नहीं होंगे और आप कई दिनों तक आसानी से सेब को फ्रेश भी रख सकती हैं।

सेब अगर लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि सेब को हम ज्यादा समय तक कैसे रख सकते हैं।

फ्रिज में रखकर (Ways To Store Apples )

फ्रिज में अगर आप बहुत अधिक तापमान पर सेब को खुला रख देते हैं तो ये खराब भी हो सकते हैं। पर अगर आप इसे पेपर में लपेट कर या किसी बासकेट में डाल कर रखते हैं तो, सेब का एथिलीन तेजी से नहीं बढ़ेगा और ना ही इसे खराब करेगा।

इससे सेब के फायदे वाले पोषक तत्वों जैसे कि एंटीआक्सीडेंट, फाइबर और पोटेशियम आदि की भी हानि नहीं होगी। पर ध्यान रहे कि लंबे समय तक खुला करके या काट कर सेब फ्रिज में रखने से आपको बचना चाहिए।

ज्यादा सेब कैसे रखें (Ways To Store Apples )

अगर आपके पास बड़ी मात्रा में सेब है तो, एक ठंडी और अंधेरी जगह पर इसे रखें। ऐसे में अखबार या क्राफ्ट पेपर के एक टुकड़े में प्रत्येक सेब लपेटें और तब उसे ठंडी जगह पर स्टोर करें। कागज सेब को अलग रखता है और इसे नुकसानों से बचाता है। लपेटे हुए सेब को एक टोकरी में रखें या उन्हें ट्रे में डाल कर स्टोर करें।

पर कोशिश करें कि बिना पेपर में डालें एक साथ इकठ्ठा करके सेब ना रखें। ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इस में भी समय-समय पर सेब की जांच करें और जो खराब हो रहे हैं उन्हें हटा दें नहीं तो ये दूसरे सेब को भी खराब कर देंगे।

अन्य फलों से अलग रखें (Ways To Store Apples )

कई बार देखा जाता है कि कई लोग एक ही टोकरी में संतरा, केले, सेब, अंगूर और सेब को एक साथ ही रखते हैं। ऐसे में सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि अन्य फल भी खराब हो सकते हैं।

संतरा एक सिट्रिक एसिड फल है जिसके चलते सेब से लेकर केले,अंगूर आदि फल खराब हो सकते हैं। ऐसे में संतरा या चीकू से अन्य फलों को दूर ही स्टोर करें, इससे सेब के साथ अन्य फल खराब भी नहीं होंगे और फ्रेश भी रहेंगे।

(Ways To Store Apples)

Read Also :Benefits Of Desi Ghee जानिये सुबह उठकर खाली पेट 1 चम्मच देसी घी से शरीर को मिलने वाले फायदे

Connect With Us : : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें