होम / What Is The Right Way To Eat Sprouts: गलत तरीके से अंकुरित अनाज का सेवन कर सकता है बीमार, जानिए कैसे?

What Is The Right Way To Eat Sprouts: गलत तरीके से अंकुरित अनाज का सेवन कर सकता है बीमार, जानिए कैसे?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : January 29, 2022, 1:07 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
What Is The Right Way To Eat Sprouts:
बहुत से लोगों को (food trends) अंकुरित अनाज खाना अच्छा लगता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में पोषक तत्व (healthy food) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन क्या पता है कि इसे गलत तरीके से खाने पर आप बीमार भी पड़ सकते हैं। आपको फूड पॉइजन, टाइफाइड, पित्त की तकलीफ भी हो सकती है। आइए जानते हैं स्प्राउट्स खाने का सही तरीका क्या है।

कैसे करें अंकुरित अनाज का सेवन?

(sprouts) अंकुरित अनाज तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अंकुरित अनाज ज्यादा लंबे समय तक नहीं रखना। अंकुरित अनाज को मच्छर, मक्खी आदि से बचाकर रखना चाहिए। हफ्तेभर का अंकुरित अनाज एक बार में ही नहीं बनाना चाहिए। छोटे अंकुर आने पर इसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अंकुरित अनाज को हल्का भूनकर या उबालकर खाएं, कच्चा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

What are the side effects of sprouted grains?

कहते हैं कि जब किसी भी अनाज को (ankurit anaaj) अंकुरित किया जाता है तो इसके अंदर कुछ बैक्टेरिया होते हैं। अकैडमी आॅफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की एक रिसर्च के अनुसार, अनाज के दाने को अंकुरित करते समय इसमें रहने वाली नमी से साल्मोनेला, ई कोलाइ और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो कुछ खास बीमारियों को जन्म देने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। यही वो बैक्टेरिया हैं जो बड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं। अंकुरित अनाज जितना पुराना होगा, उतना ही नुकसानदायक हो भी होता है।

अंकुरित अनाज में मौजूद बैक्टीरिया कैसे पहुंचाते हैं नुकसान?

  • ई कोलाइ बैक्टीरिया के कारण यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) बहुत तेजी से होता है। साल्मोनेला बैक्टीरिया के कारण व्यक्ति टाइफाइड की चपेट में आ जाता है। इसमें कई बार बैक्टीरिया दो-दो महीने तक शरीर में रह जाते हैं। लिस्टीरिया बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसकी वजह से किडनी, मस्तिष्क और मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • अंकुरित अनाज ज्यादा मात्रा में खाने और पुराने या लंबे समय से रखे हुए अंकुरित अनाज के सेवन से पित्त, जलन और आंखें कमजोर हो सकती हैं। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें अंकुरित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

READ ALSO: Benefits Of Cardamom, Clove And Fennel, Harmful: अगर इलायची, लौंग और सौंफ के हैं लाभ, तो अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक

READ ALSO: Home Tips For Slim Body: मोटापा कम करने के लिए अपनाएं घरेलु नुस्खे

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.