होम / Women Health Tips महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 10 आहार

Women Health Tips महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 10 आहार

Sunita • LAST UPDATED : November 1, 2021, 12:54 pm IST

Women Health Tips महिलाएं तमाम जिम्मेदारियों के कारण स्वास्थ पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को अपने खान-पान ध्यान जरूर देना चाहिए। प्रेग्नेंसी से लेकर मेनोपॉज की उम्र तक खान-पान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। आज हम बताने जा रहे हैं महिलाएं उम्र के हिसाब से कैसे रखें अपनी डाइट का ध्यान।

खट्टे फल Women Health Tips

सभी तरह के खट्टे फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि इनमें विटामिन सी होता है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और एक बेहतरीन एंटीआक्सीडेंट की तरह काम करता है, जिससे हार्ट की बीमारियों और कैंसर का खतरा कम होता है।

ब्रोकली Women Health Tips

ब्रोकली हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। मगर 40 की उम्र के बाद इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि ब्रोकली में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स और पोषक तत्व आपको कैंसर से बचाते हैं। इसके अलावा ब्रोकली विटामिन बी 6, विटामिन ए और फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। ब्रोकली के सेवन से वजन घटता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

अदरक Women Health Tips

अदरक आपको इसलिए खाना चाहिए क्योंकि आर्टरीज से जुड़ी समस्याओं में अदरक को बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अदरक के सेवन से भी अधेड़ उम्र में आने वाली कई समस्याओं जैसे- डायबिटीज, मसल पेन, पाचन संबंधी समस्याओं आदि से छुटकारा मिलता है।

अंडे Women Health Tips

महिलाओं को अंडा जरूर खाना चाहिए क्योंकि अंडे में विटामिन डी होता है। इसके अलावा अंडा गुड फैट और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसलिए अपने रोजाना के खानपान में कम से कम 1-2 अंडों को जरूर शामिल करें।

प्याज Women Health Tips

प्याज का सेवन भी आपको कई बीमारियों से बचाता है। प्याज में कई पावरफुल एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं। जो आपके शरीर को कैंसर, ट्यूमर जैसी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा प्याज के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और प्याज में मौजूद पोटैशियम आपके ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है।

डार्क चॉकलेट्स Women Health Tips

अगर आपको चॉकलेट्स खाना पसंद है। तो आपको 40 की उम्र के बाद हमेशा डार्क चॉकलेट्स ही खानी चाहिए। डार्क चॉकलेट्स में फ्लैवोनॉइड्स होते हैं। जो आपको हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से बचाते हैं।

लहसुन Women Health Tips

वैसे तो लहसुन का सेवन हर उम्र में फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। लेकिन 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी की समस्या आम होती है। जिससे लहसुन आपको बचा सकता है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में भी मददगार होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां Women Health Tips

हरी पत्तेदार सब्जियों से आपको आयरन, जिंक, विटामिन K, ल्यूटिन, फॉलेट, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो आपके शरीर में खून बढ़ाते हैं, याददाश्त बढ़ाते हैं, आंखों की रोशनी तेज करते हैं और हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।

अलसी के बीज Women Health Tips

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है। इसके सेवन से हार्ट के बीमारियों और मस्तिष्क के रोगों से बचाव रहता है। इसके अलावा अलसी के बीज खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

नट्स

सभी नट्स ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीआक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरे होते हैं। नट्स खाने से आपकी भूख शांत रहती है, वजन घटता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। अखरोट और बादाम आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं। मूंगफली वजन घटाने में आपकी मदद करती है।

Also Read : Realme Electric Scooter : रियलमी जल्द लाएगा अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Read Also : Deepika Padukone ने किया खुलासा कि कैसे उन्होंने एक बच्चे के रूप में दिवाली मनाई

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT