संबंधित खबरें
CM Sukhu: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा में शीतकालीन प्रवास, विकास को मिलेगी नई दिशा, कई विकास योजनाओं का करेंगे आरंभ
IAS Officers Promotions: पुलिस विभाग में दौड़ी खुशी की लहर! सुक्खू सरकार ने 17 IAS अधिकारियों को दी प्रमोशन
Himachal News: खाद्य निरीक्षक का सख्त एक्शन मोड! सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां की जब्त, 15 विक्रेताओं के काटे चालान
Himachal Weather Update: प्रदेश के मौसम में आया बदलाव, हो सकती है भारी बर्फबारी और बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट
Himachal Weather Update: अगले 6 दिनों तक आया बारिश का अलर्ट, हो सकती है भारी बर्फबारी, जानें IMD का अपडेट
Himachal Weather Report: कड़ाके की ठंड पड़ेगी! तापमान में दिख रहा गिरावट, IMD ने बताया हिमाचल के ठंड का हाल
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh News: भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, और किन्नौर जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। इस कदम को आगामी चुनावी रणनीतियों और पार्टी की मजबूती के नजरिए से अहम माना जा रहा है।
सचिन शर्मा कांगड़ा में दोबारा बने अध्यक्ष
सचिन शर्मा को दूसरी बार कांगड़ा भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनके नाम की घोषणा की। पार्टी की सर्वसम्मति से हुई इस नियुक्ति को सचिन शर्मा के पहले कार्यकाल की उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा है। खासतौर पर धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा की जीत में उनकी भूमिका अहम रही थी। जानकारों का कहना है कि सचिन शर्मा के कार्यकाल के दौरान पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर मजबूती दिखाई और उनकी टीम ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपराधी ने पुलिस को दिया चकमा, ड्रग्स तस्करी का आरोपी अचानक हुआ हिरासत से फरार..
कृष्ण चंदेल बने बिलासपुर जिलाध्यक्ष
भाजपा ने बिलासपुर में अनुसूचित जाति के नेता कृष्ण चंदेल को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यह पहली बार है जब इस वर्ग के किसी नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के जकातखाना निवासी चंदेल अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने इस कदम से बिलासपुर जिले में अनुसूचित जाति के 20% मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
राकेश ठाकुर को हमीरपुर की कमान
हमीरपुर जिले में राकेश ठाकुर को भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। समीरपुर निवासी ठाकुर ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
Exlclusive: इन वीर शहीदों को इंडिया न्यूज ने दिया शौर्य सम्मान, देखें तस्वीरें
किन्नौर में यशवंत सिंह बने अध्यक्ष
किन्नौर जिले में यशवंत सिंह को जिलाध्यक्ष और सूरत नेगी को प्रदेश परिषद का डेलीगेट चुना गया। कर्ण नंदा ने घोषणा करते हुए किन्नौर में संगठनात्मक विस्तार और 16 लाख प्राथमिक सदस्यों के आंकड़े को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा के इन बदलावों को 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत बड़ा कदम माना जा रहा है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.