होम / CM Sukhu: प्रियंका गांधी का हाथ मजबूत करने वायनाड पहुंचे सीएम सुक्खू, कल हाईकमान से मिलेंगे

CM Sukhu: प्रियंका गांधी का हाथ मजबूत करने वायनाड पहुंचे सीएम सुक्खू, कल हाईकमान से मिलेंगे

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 23, 2024, 7:30 pm IST

India News HP(इंडिया न्यूज), CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को केरल के वायनाड में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले से पूरे देश में उत्साह है।

Jaya Bachchan की मां को लेकर उड़ी ये भयानक अफवाह, सच्चाई सुनकर सोशल मीडिया से उठ जाएगा भरोसा

सीएम सुक्खू ने कहा?

सुक्खू ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पांच साल संगठनात्मक राजनीति में बिताने के बाद प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में उतरी हैं। मुख्यमंत्री बुधवार देर रात वायनाड से दिल्ली पहुंचे। गुरुवार को मुख्यमंत्री के पार्टी आलाकमान से मिलने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम लौटेंगे

इस मौके पर वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल करने और चुनावी रैली में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुखू सुबह करीब दो बजे वायनाड से कालीकट होते हुए दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली में रहेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के शिमला लौटने की संभावना है।

MP Accident: फार्महाउस में दर्दनाक हादसा! 5 साल मासूम की गेट में दबने से मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.