India News (इंडिया न्यूज), Foreign Woman Raped In India: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक अमेरिकी महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। दरअसल इस धर्मशाला के एक धर्मगुरु पर विदेशी महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। वहीँ दौरान विदेशी महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विदेशी महिला मामला दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची। आपको बता दें, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- अधिकारी ने दिया बयान
- जानिए पूरा मामला
अधिकारी ने दिया बयान
अब इस मामले को लेकर SP शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी है कि ये घटना कुछ महीने पहले की है, लेकिन इस बारे में उनको पीड़िता ने अभी जानकारी दी है। वहीँ अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। वहीँ बताया जा रहा है कि धर्मशाला से अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध से पूछताछ जरूर की जाएगी। SP शालिनी अग्निहोत्री ने ये भी कहा कि अगर आरोप गुनाहगार पाए गए तो पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, यह घटना 2 नवंबर 2024 की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उस समय वो बीमार थी और उसका पति बोधगया में था। उसने बताया कि वो मैक्लोडगंज में तंत्र विद्या के जरिए स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। इसी दौरान, जिस व्यक्ति से वो स्वास्थ्य लाभ ले रही थी, उसने उसकी बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के कहने पर ही धर्मगुरु से मिली थी। वहीँ आरोपी ने भी इस मामले को नकार दिया।