India News HP (इंडिया न्यूज़),Bilaspur News: हिमचाल प्रदेश के जिला बिलासपुर के ऋषिकेश में 4 वाहन में आपस में जोरदार टकरा गए। हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोग घायल भी हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि 1 गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार AIMS में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि हादसा रविवार दोपहर के बाद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार किरतपुर की ओर जा रहे 1 ट्रक ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इसके पीछे चल रहीं 2 कारों के चालकों ने भी रफ्तार धीमें कर दी। लेकिन इन कारों के पीछे चल रहा ट्रक चालक रफ्तार पर कंट्रोल नहीं रख सका। उसने कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कारें आगे चल रहे ट्रक से जोरदार से टकरा गईं। आपको बता दें कि पंजाब नंबर की 1कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार 2 बच्चे और 1 व्यक्ति घायल हो गए। इस कार में सवार एक अन्य महिला और दूसरी कार का चालक सुरक्षित बच गए हैं। घायलों की पहचान अयान,आयुष और अनुज निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। DSP मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।