होम / हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत : जयराम ठाकुर ने हार को स्वीकारा, निवर्तमान सीएम आज ही सौपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत : जयराम ठाकुर ने हार को स्वीकारा, निवर्तमान सीएम आज ही सौपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 8, 2022, 4:39 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। कांग्रेस की जीत के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा है कि थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।

हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी

जानकारी दें, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 35 सीटों में जीत हासिल करने के साथ बहुमत का आकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस अन्य 4 सीटों में बढ़त बनाए हुए, जबकि भाजपा 21 सीटों में जीत चुकी है और 5 सीटों में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस में इस जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कई नामों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया ने जब इसके बारे में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय विधायक दल और कांग्रेस नेतृत्व करेगा।

हिमाचल कांग्रेस में जीत का जश्न

जानकारी दें, कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल के अलग-अलग स्थानों के साथ ही दिल्ली में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े हैं। वहीं गुजरात में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद वहां 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण होगा। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह सहित कई अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.