Hindi News / Himachal Pradesh / Heavy Snowfall And Rain In Himachal For 3 Days Alert Issued

सावधान! हिमाचल में 3 दिनों तक भारी बर्फबारी और बारिश, जारी हुआ अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बर्फबारी और बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आधा फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 26 फरवरी से एक मार्च […]

BY: Deepika Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बर्फबारी और बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आधा फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने 26 फरवरी से एक मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में मंगलवार को आधा फीट तक बर्फबारी हुई। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में फिर ठंड बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी और बारिश से अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है।

हिमाचल के दुकानदारों की चमकने वाली है किस्मत, इस तरह होगा कारोबारियों का फायदे, बस करना होगा ये काम

himachal news

सुंदरनगर में तापमान 11.2 डिग्री, कुल्लू के सेउबाग में 10.2 डिग्री, मंडी में 9 डिग्री और ऊना में 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं, प्रदेश का सबसे अधिक तापमान धौला कुआं में 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -7.9 डिग्री और केलांग में -7.1 डिग्री पहुंच गया। राजधानी शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि शहर में बारिश दर्ज की गई। इससे ठंड और बढ़ गई है। हालांकि, इस बारिश और बर्फबारी से किसान और बागवान खुश हैं। उनका मानना ​​है कि अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है, तो इससे फसलों और सेब के बगीचों को फायदा होगा।

भारी बर्फबारी और बारिश के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का भी खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। हिमाचल में एक मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। ठंड और बढ़ सकती है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कृषि और बागवानी क्षेत्र को इस मौसम से फायदा होने की संभावना है।

सगाई के बाद भागे प्रेमी-प्रेमिका,नीमच में दो गांवों के बंजारों के बीच मचा महाभारत,पूरा मामला जान पकड़ लेंगे सर

 

Tags:

himachal news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue