India News HP(इंडिया न्यूज),Himachal Assembly Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सुबह 11 बजे शुरू हुआ। शोकोद्गार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने स्थगन प्रस्ताव के नियम 67 के तहत कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की।
जब स्पीकर ने इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर भी कटाक्ष किया।
रूस के इस चक्रव्यूह में फंस जाएगा यूक्रेन? जंग में हुई नए दोस्त की एंट्री
क्या बोले सीएम सुक्खू?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर परेशान हैं। वह नियम 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहे थे, जबकि इस नियम पर तभी चर्चा होनी चाहिए जब प्रदेश में सभी कामकाज रोककर किसी बहुत महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना जरूरी हो। वह इस मामले में नियम 130 के तहत भी चर्चा ला सकते थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल और विपक्ष के नेता बद्दी में हुई सिर्फ एक घटना के आधार पर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा चाहते थे, लेकिन यह पूरा मामला नशे से जुड़ा है। ऐसे में इस नियम के तहत इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकती।
सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर बोला हमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों काफी भ्रमित हो गए हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा विधायक दल पर उनकी कोई पकड़ नहीं रह गई है। ऐसे में वह काफी भ्रमित हैं कि क्या करें और क्या न करें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर जयराम ठाकुर इस पूरे मामले में नियम 130 के तहत चर्चा लाना चाहते हैं तो सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।