होम / Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने पूरा किया सदस्यता अभियान का टारगेट, जानें कितने सदस्य बनाए?

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने पूरा किया सदस्यता अभियान का टारगेट, जानें कितने सदस्य बनाए?

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 16, 2024, 9:08 pm IST

India News HP(इंडिया न्यूज), Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भाजपा ने 12 लाख 21 हजार 606 सदस्य बनाए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सदस्यता अभियान चलाया था। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य सुंदरनगर संगठनात्मक जिले में बनाए।

Siwan Chapra Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर, छपरा-सीवान 7 लोगों की मौत; मचा कोहराम

सुंदरनगर में बने सबसे ज्यादा मेंबर

सुंदरनगर में पार्टी ने 99 हजार 854 सदस्य बनाए हैं, जबकि लाहौल स्पीति में सबसे कम यानी 1 हजार 159 सदस्य बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने भी हिमाचल भाजपा को 12 लाख का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई दी। बीएल संतोष ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा और हिमाचल भाजपा प्रभारी संजय टंडन को बधाई दी।

किस जिले में कितने सदस्य?

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भाजपा ने मंडी में 95 हजार 481, ऊना में 91 हजार 407, पालमपुर में 86 हजार 048, हमीरपुर में 78 हजार 083, चंबा में 75 हजार 561, सोलन में 75 हजार 282, कांगड़ा में 73 हजार 333, नूरपुर में 72 हजार 799, महासू में 72 हजार 060, कुल्लू में 64 हजार 948, सिरमौर में 62 हजार 858, बिलासपुर में 55 हजार 584, शिमला में 45 हजार 076, देहरा में 30 हजार 559 और किन्नौर में 7 हजार 501 प्राथमिक सदस्य बनाए हैं।

बुधवार से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत

हिमाचल भाजपा के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान-2024 का समय भी 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही बुधवार (16 अक्टूबर) से सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है। दोनों अभियान एक साथ चलेंगे। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में और अधिक सदस्य जोड़ेगी। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है।

‘मैंने बेवकूफी भरी हरकत की और…’, Rakul Preet Singh के साथ हुआ बड़ा हादसा, जिसके कारण पीठ मे आई गंभीर चोट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.