India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Car Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहूड़ में सड़क हादसा हुआ है। जिस हादसे में युवा दंपति की मौत हो गई है, जबकि उनकी बेटी अब भी लापता है। रोहड़ू पुलिस ने कल यानी गुरुवार को ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन अब तक बच्ची की नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक, शिमला से 100 किमी दूर रोहड़ू के भालू क्यार के पास झाल्टा गांव से यह घटना सामने आई है, जंहा कार पब्बर नदी में जा गिरी और इस हादसे में मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। कार में परिवार की डेढ़ साल की बच्ची भी मौजूद थी, जो हादसे के दौरान नदी में बह गई है। जिसे फिलहाल ढुंढ़ा जा रहा है।
Read More: Bus Accident: नेपाल में हुए बस हादसे के बाद महाराजगंज के SDM पहुंचेंगे नेपाल
Himachal Car Accident
इस गंभीर घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लेकिन अब तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक दंपति की पहचान सुशील कुमार (29) और ममता (26) पत्नी सुशील कुमार के रूप में की गई है। क्षेत्रिय पुलिस को घटना कि सूचना दी गई। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही बच्ची को ढुंढने के लिए गुरुवार से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रोहड़ू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम साढ़े 6 बजे के आसपास ये हादसा हुआ था। रोहड़ू के डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार देर शाम दुखद हादसा सामने आया है। दो लोगों की मौत हुई है। जबकि बेटी अभी भी लापता है। जिसे खोजने के लिए हम सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार को सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं किया जा सका है और आज शुक्रवार को भी सर्च अभियान जारी है।
Read More: Chhattisgarh News: महिलाओ के लिए खुशखबरी! नौकरी के कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां