India News (इंडिया न्यूज), Himachal Government: हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों की सीमा पर जांच की जाएगी और इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यह फैसला मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर चर्चा की।
सीमाओं पर सख्त निगरानी
मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है। सरकार का मानना है कि राज्य में नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि हिमाचल की सीमाओं पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसके तहत, पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रहेगी ताकि नशा सप्लायरों पर पैनी नजर रखी जा सके।
MP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी की बर्फीली हवाएं, बढ़ा रही ठंड का असर, जाने मौसम का पूरा हाल
व्यापक जागरूकता अभियान
सरकार ने नशे के खतरे से युवाओं और समाज को बचाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान भी शुरू करने का निर्णय लिया है। पंचायत स्तर पर लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों में छात्रों को नशे से दूर रहने और इसके खतरों को समझने के लिए जानकारी दी जाएगी।
सीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ करी बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी 19 नवंबर को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं ताकि नशे पर रोक लगाने के अभियान की प्रगति की समीक्षा की जा सके। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ भी बैठकें हुई हैं। इसमें राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए और नशे की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की गई।
सीएम मोहन यादव ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का बड़ा संदेश, जाने शिक्षा के लिए क्या दिया मूल मंत्र