India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमचाल प्रदेश के किश्तवाड़ से 45 किमी दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान बलिदान हो गए। आपको बता दें कि 2 अन्य गंभीर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बलिदानी जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कोर के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। बलिदानी अरविंद सिंह हिमाचल के हमीरपुर के लहद गांव के रहने वाले थे। अरविंद के बलिदान होने की जानकारी मिलते ही पैतृक गांव में मातम छा गया है। बेटे की शहादत की सूचना पाकर माता बेसुध हैं और पत्नी पर दूखों का पहाड़ टूट गया है। 15 महीने का बेटा है, जिसने अभी तक अपने पिता का मुंह तक नहीं देखा था।

घर में चूल्हा तक नहीं जला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर से पिता का साया उठ गया है। खबर मिलने के बाद घर में चूल्हा तक नहीं जला है। आसपास के लोग भी घर वालो को सांत्वना देने के लिए एकत्रित हो गए हैं। परिजन नम आंखों से बलिदानी जवान की पार्थिक देह का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अरविंद का छोटा भाई भी भारतीय सेना में ही सेवाएं दे रहा है। जैसे ही भाई के बलिदान होने की खबर मिली तुरंत घर आ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहीद के दादा भी भारतीय सेना में ही थे। पिता रजिंद्र सिंह ने बताया कि सैनिक अधिकारी से बात हुई है, उन्होंने शाम तक पार्थिव देह पहुंचने की उम्मीद बताई है।

आधी रात को इंटरनेट पर क्या सर्च करती हैं लड़कियां ? जान रह जाएंगे हैरान