India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: एक बार फिर हिमाचल पर आपदाओं का कहर बरसा। नेशनल हाइवे 21 बिंद्रावणी से पंडोह के बीच दो घंटों के लिए बंद रहा। बता दें कि बिंद्रावनी से लेकर पंडोह तक हाइवे पर भारी बारिश और बार-बार भूस्खलन के कारण दो घंटों के लिए नेशनल हाइवे को बंद करना पड़ा । हाइवे पर चार मील, छह मील, नौ मील पर अधिक खतरा माना जा रहा है। इन खतरों को टालने के लिए काम हो रहा है। प्रत्येक वर्ष बरसाक के मौसम में प्रकृतिक आपदाओँ के कारण प्रदेश को भारी नुकसान झेलने पड़ता है। हिमाचल सरकार को इन आपदाओं से बचाव के लिए कड़े कदम उठाने कि आवश्यकता है।
Read More: Ramniwas Rawat: BJP के पूर्व विधायक ने वनमंत्री से कहा, ‘भेदभाव नहीं होना चाहिए’,जानिए क्या है मामला
Himachal News
NH-21 पर बिंद्रावणी से पंडोह के बीच आज यानि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से दो घंटे के लिए वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। इस अवधि में भूस्खलन से हुए नुकसान को सुधारने में लगी कंपनी नेशनल हाइवे किनारे पहाड़ पर लटके पत्थरों व चट्टानों को हटाने का काम कर रही थी। बड़े वाहनों को अस्थानीय चौकियों ने बिंद्रावणी और आर्मी ट्रांजिट कैंप के पास रोक दिया था। बता दें कि मौसम खराब के कारण बिंद्रावनी से लेकर पंडोह तक हाइवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। यहां चार मील, छह मील, नौ मील पर अधिक खतरे को अनुमान लगाया जा रहा है। इन खतरों को टालने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के जवान मौजुद हैं, हम हालत सुधीरने के लिए काम कर रहे है।
Read More: इस साल भारत पर 13 दिनों का संकट, 600 साल पहले किसने कर दी थी इस त्रासदी की भविष्यवाणी